Prabhat Times
- ‘आप’ सरकार ने 63,000 युवाओं को प्रदान कीं सरकारी नौकरियां, पिछली सरकारों द्वारा वर्षों से अनदेखा किये विदेश जाने के रुझान पर भी लगाम लगाई: हरपाल चीमा
- ‘चिट्टा’ शब्द की उत्पत्ति अकाली-भाजपा कार्यकाल के दौरान हुई, कैप्टन अमरिंदर सिंह गुटका साहिब की शपथ लेने के बावजूद रहे असफल : हरपाल चीमा
- ’युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम पंजाब में नशों के धंधे को पूरी तरह कर रही है समाप्त: हरपाल चीमा
- भगवंत मान सरकार लोगों से की गई सभी गारंटियों को पूरा करने वाली एकमात्र सरकार: हरपाल चीमा
चंडीगढ़। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान पंजाब विधानसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के विकास एजेंडे की रूपरेखा पेश की और सदन से वॉकआउट करने वाले कांग्रेस सदस्यों की आलोचना करते हुए कहा कि वे इसलिए चले गए क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा की गई राज्य की प्रगति और विकास उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा है।
युवा सशक्तिकरण और रोजगार पर पंजाब सरकार द्वारा दिया जा रहा विशेष ध्यान बताते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि ‘आप’ सरकार ने अपने कार्यकाल की शुरुआत 30,000 सरकारी नौकरियों के लिए विज्ञापन जारी करके एक मजबूत संदेश के साथ की थी।
उन्होंने कहा, ‘अब तक राज्य सरकार ने पंजाब के युवाओं को 63,000 सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं।
इस ऐतिहासिक पहल ने युवा पीढ़ी का भरोसा राज्य सरकार में और मजबूत किया है और इससे युवाओं के विदेश जाने के रुझान पर भी रोक लगी है।’
कौशल विकास के बारे में बोलते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार ने तकनीकी शिक्षा को मजबूत करने के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
इसके अलावा कौशल विकास की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) की क्षमता में 20,000 सीटों का विस्तार किया है।
उन्होंने बताया कि पिछली सरकारों के दौरान पंजाब की 35,000 आई.टी.आई. सीटों में से कई खाली रह जाती थीं।
नशों के पूर्ण उन्मूलन के बारे में बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पिछली सत्ताधारी पार्टियां पंजाब में नशों की लत को रोकने में पूरी तरह असफल रहीं।
उन्होंने सदन को याद दिलाया कि बदनाम शब्द ‘चिट्टा’ अकाली-भाजपा गठबंधन के कार्यकाल के दौरान पंजाब के माथे पर मढ़ा गया था।
उन्होंने कहा, ‘कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2017 की विधानसभा चुनावों के दौरान पवित्र गुटका साहिब हाथ में पकड़कर शपथ ली थी, लेकिन अपने शासनकाल में नशों को रोकने में वे भी पूरी तरह असफल रहे।’
‘आप’ सरकार द्वारा नशों के खिलाफ की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, ‘इसके बिल्कुल उलट, ‘आप’ सरकार अपनी ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम के द्वारा राज्य से नशों के धंधे को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रयास कर रही है।’
सामाजिक न्याय और समानता के बारे में बोलते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विपक्ष के नेता के रूप में अपने समय को याद किया और कहा कि पिछली सरकारों ने सरकारी वकीलों की भर्ती के दौरान अनुसूचित जाति आरक्षण की उनकी मांग को नजरअंदाज कर दिया था।
उन्होंने कहा, ‘आज, ‘आप’ सरकार के अधीन, यह आरक्षण आधिकारिक तौर पर पेश किया गया है, जिसके नतीजे के रूप में समाज के कमजोर वर्गों से संबंधित 58 वकीलों की सफलतापूर्वक भर्ती की गई है।’
कृषि क्षेत्र में भगवंत मान सरकार के सिंचाई बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रयासों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘आप सरकार ने हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि के लिए नहर के पानी से सिंचाई सुनिश्चित की है, जो सिंचाई के लिए नहर के पानी से दशकों से वंचित थी।’
अपने संबोधन के समापन में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने मौजूदा सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और घोषणा की कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ऐसी एकमात्र सरकार के रूप में डटी हुई है, जिसने पंजाब के लोगों से किए वादों और सभी गारंटियों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
———————————————–


ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।










