Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (punjab jalandhar gunshot near wadala chowk men injured) पंजाब के जालंधर में वडाला चौक के पास रविवार को दिन दहाड़े गोलियां चल गई।

गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच के लिए थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने से घायल हुआ युवक और हमलावर एक ही बस से नीचे उतरे थे।

वडाला चौक के पास हमलावर गोली मारकर मौके से फरार हो गया।

थाना भार्गव कैंप की पुलिस कर रही मामले की जांच

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त आरोपी हमलावर भी उसी बस में सवार था, जिस बस से युवक नीचे उतरा था।

घायल युवक बस से नीचे उतर कर वडाला चौक की ओर जा ही रहा था कि इतने में हमलावर पीछे से आया और गोली चला दी।

कमर के पास गोली लगने से युवक घायल हो गया। बताया जाता है कि गोली कमर के आरपार हो गई।

फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं था।

जिसके चलते पुलिस उसके बयान नहीं दर्ज कर पाई है। ना ही जख्मी युवक की पहचान हुई है।

थाना भार्गव कैंप की पुलिस जल्द मामले में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने की तैयारी में हैं।

सारी वारदात का सीसीटीवी आया सामने

सारे घटनाक्रम का एक सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें आरोपी पीड़ित को गोली मारता हुआ नजर आ रहा है।

राहगीरों के मुताबिक उक्त आरोपी वारदात के बाद मौके से भाग गया था।

जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। वहीं, क्राइम सीन पर काफी खून बिखरा हुआ था।

पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान करनी शुरू कर दी है।

—————————————-

ये भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल ने आप MLA से मीटिंग, कही ये बातें

————————————————–

अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान ने मंदिर में टेका माथा, वीडियो

————————————————————–

मां का जागरण… अरे द्वारपालों… कन्हैया से कह दो…देखें वीडियो

———————————————————

ईरान में आसामान से बरसने लगी मछलियां, देखें वीडियो

———————————————————–

चढ़ता सूरज धीरे-धीरे ढलता है ढल जाएगा, देखें वीडियो

—————————————————-

BJP केंडीडेट सुशील रिंकू की पत्नी ने आप के लिए मांगे वोट, देखें वीडियो

—————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1