



Prabhat Times
होशियारपुर। सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह को नशा तस्करी करवाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ सिटी थाना में मामला दर्ज किया गया है। यह गिरफ्तारी एक कैदी मनप्रीत सिंह मन्ना की ओर से जारी किए गए वीडियो के बाद हुई है।
मन्ना ने वीडियो में आरोप लगाया था कि डिप्टी सुपरिटेंडेंट उसे जेल में नशा तस्करी के लिए मजबूर करते थे और मना करने पर प्रताड़ित करते थे।
यह वीडियो वायरल होने के बाद जेल के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद तत्काल प्रभाव से जेल सुपरिटेंडेंट का तबादला कर दिया गया और मामले की जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान कैदी मन्ना द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके परिणामस्वरूप, देर रात सिटी थाना में डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरतलब है कि होशियारपुर सेंट्रल जेल पहले भी इस तरह के मामलों को लेकर सुर्खियों में रही है। पूर्व में भी जेल के कई कर्मचारियों को नशा तस्करी के आरोप में पकड़ा जा चुका है।
—————————————————————————-


————————————–






