Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़ (punjab government action ssp fazilka suspend) पंजाब में फाजिल्का के SSP वरिंदर सिंह बराड़ को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार 4 पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की।

दरअसल, मंगलवार को ही विजिलेंस ब्यूरो ने फाजिल्का साइबर सेल के चार अधिकारियों को किया गिरफ्तार किया था। यह लोग फाजिल्का में नाबालिग पर साइबर केस दर्ज करने की धमकी दे रहे थे। साथ ही परिवार पर लाखों रुपए की रिश्वत देने का दबाव भी डाला जा रहा था।

विजिलेंस ब्यूरो ने ट्रैप लगाकर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इन आरोपियों में एसएचओ मनजीत सिंह, वरिष्ठ कॉन्स्टेबल राजपाल, वरिष्ठ कॉन्स्टेबल शिंदरपाल सिंह और वरिष्ठ कॉन्स्टेबल सुमित कुमार शामिल हैं।

ये है मामला…

गलती से पोर्न वीडियो पर क्लिक हुआ, पुलिस ने धमकाया

इस पूरे मामले की जानकारी मंगलवार को वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने खुद दी, उन्होंने कहा-पीड़ित परिवार का 17 साल का बच्चा साइबर क्राइम में शामिल हो गया था। बच्चे ने गलती से पोर्न वीडियो पर क्लिक कर दिया था। यह नॉन-सीरियस केस था। लेकिन पुलिस कर्मियों ने इस चीज का फायदा उठाया। इन लोगों ने बच्चे के परिजनों को डरा-धमका कर पैसे मांगने जारी रखे।

मोबाइल जब्त किया, एक लाख रिश्वत मांगीः

पुलिस ने लड़के का मोबाइल फोन जब्त कर लिया था और मामला सुलझाने के लिए ₹1 लाख की रिश्वत की मांग की गई थी। परिवार ने मजबूरी में यह राशि दी और इसके सबूतों के साथ मुख्यमंत्री से संपर्क किया। जिसके बाद विजिलेंस ब्यूरो ने पूरी प्लानिंग की और रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

 

 

—————————————————

ऐसा क्या करें कि बन जाएं करोड़पति… जानें अनिरुद्ध कौशल और एक्सपर्ट संजय कथूरिया की बातचीत, देंखें वीडियो

————————————————-

ये भी पढ़ें – 

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1