Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़(punjab government finance minister-harpal cheema budget 2024) पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने बजट पेश कर दिया है।

साल 2024-25 के लिए यह बजट 2 लाख 4 हजार 918 करोड़ का है। पंजाब में पहली बार बजट 2 लाख करोड़ से ज्यादा हुआ है।

बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है।

बजट भाषण के शुरूआत में वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पिछले 2 साल में 40 हजार से ज्यादा नौकरियां दी गई।

उन्होंने खेती के लिए 13 हजार 784 करोड़ का बजट रखा। स्कूली शिक्षा के लिए उन्होंने 16 हजार 967 करोड़ का बजट रखा।

300 यूनिट फ्री के लिए 780 करोड़

राज्य के लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली मुहैया करवाने के लिए सरकार ने सात हजार 780 करोड़ का बजट रखा है।

महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा जारी

महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा जारी रहेगी। इसके लिए 450 करोड का प्रस्ताव रखा गया है।

मनरेगा स्कीम के लिए 655 करोड़

सरकार ने मनरेगा स्कीम के तहत रोजगार के लिए 655 करोड़ रुपए रिजर्व रखे हैं। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के लिए 20 करोड़ रुपए रखे गए हैं।

ग्रामीण विकास के लिए 3154 करोड़

ग्रामीण विकास के लिए 3154 करोड़ का बजट रखा गया है। अब तक 12 हजार एकड़ पंचायती भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया गया है।

स्थानीय सरकार व शहरी विकास के लिए 6289 करोड़

स्थानीय सरकार और शहरी विकास के लिए 6289 करोड़ का बजट रखा गया है। जरूरतमंद लोगों के मकानों के लिए पक्का करने के लिए 510 करोड़ का बजट रखा है। जल्दी ही लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में ई-बसें चलेगी।

टूरिज्म के लिए 166 करोड़ का बजट

पंजाब सरकार ने टूरिज्म क्षेत्र के लिए 166 करोड़ का बजट रखा है। इस दौरान विभिन्न स्मारकों, पार्कों के लिए 30 करोड़ व सैर सपाटे के लिए 30 करोड़ खर्च किए जाएंगे। ईको टूरिज्म गतिविधियों के लिए नया प्रोजेक्ट शुरू किया है।

इंडस्ट्री के लिए सब्सिडी घोषित

इंडस्ट्री को सब्सिडी वाली बिजली के लिए 3.67 करोड रुपए का बजट रखा गया है। इसके अलावा राज्य के उद्योगों को अन्य वित्तीय प्रोडक्शन देने के लिए 50 करोड़ रुपए रखे गए है।

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 5264 करोड़ का बजट

आम आदमी क्लिनिक के लिए 249 करोड़ का बजट रखा है। फरिश्ते स्कीम के लिए 20 करोड का बजट, आयुष्मान भारत के लिए 553 करोड़ रुपए, नशा मुक्ति के प्रोजेक्ट के लिए 70 करोड़ रुपए और 58 नई एम्बुलेंस के लिए 100 करोड़ रुपए रिजर्व रखे गए हैं।

स्पोर्ट्स के लिए 272 करोड़

पंजाब सरकार ने राज्य में स्पोर्ट्स के लिए 272 करोड़ का बजट रखा है। पूरे पंजाब में एक हजार खेल नर्सरी स्थापित होगी।

पहले चरण में 250 खेल नर्सरी बनेगी। इसके लिए 50 करोड़ का शुरुआती बजट रखा है।

महाराजा भूपिंदर सिंह स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए 34 करोड़ का बजट रखा है।

तकनीकी शिक्षा के लिए 525 करोड़ रिजर्व

उच्च शिक्षा के लिए सरकार ने 80 करोड़ रिजर्व रखे गए है। वजीफा स्कीम के लिए छह करोड़, सैनिटरी नैपकिन के लिए पांच करोड़ रखे गए है। तकनीकी शिक्षा के लिए 525 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है।

11.5 फीसदी एजुकेशन बजट

एजुकेशन का स्तर उठाने के लिए सरकार इस साल 16 हजार 987 करोड का बजट रखा है। जो कि कुल बजट का 11.5 फीसदी है। स्कूल ऑफ एमिनेंस अब तक 118 बनाए गए है।

यह सारे सरकारी स्कूल है। वहीं, 15 स्कूल शुरू किए है। इन स्कूलों के लिए सौ करोड रुपये रखे गए है। स्कूल आफ बरीलयेंस दस करोड़ शुरूआती प्रस्ताव रखा है।

इसमें 6वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में गुणवत्ता बढ़ाना है। वहीं, स्कूल ऑफ अप्लाई लरनिंग के के लए रखे है। दस करोड़ रखे गए है।

खेतीबाड़ी के लिए 13,784 करोड़ का बजट पास

खेतीबाड़ी के लिए 13,784 करोड़ का बजट पास किया है। इसमें गन्ना किसानों को 467 करोड़ की राशि रिजर्व रखी है। वहीं, अगले साल के लए 390 करोड़ की राशि का इंतजाम किया गया है।

किसानों को मिलती रहेगी मुफ्त बिजली

किसानों के लिए मुफ्त बिजली की सुविधा जारी रहेगी। इसके लिए 9.30 करोड़ रुपए का बजट रिजर्व रखा गया है।

AAP सरकार के समय विकास दर 13 फीसदी पहुंची

वित्तमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के समय में विकास दर 13 फीसदी पहुंच गई है। जबकि गत सरकारों के समय में यह बहुत कम थी।

उन्होंने साल 2013 से लेकर 2022 तक की विकास दर गिनाई। वित्तमंत्री ने सरकार खेतों के आखिरी टेल तक नहरी पानी पहुंचा रही है। इससे पंजाब को मरुस्थल बनाने से बचाने में लगी है।

 

————————————————————————

खबर ये भी हैं…

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1