Prabhat Times
चंडीगढ़। (punjab bhagwant mann cm cabinet swearing) पंजाब के सी.एम. भगवंत मान द्वारा केबिनेट के विस्तार में 10 मत्रियों को जगह दी गई है। नए बने 10 मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ है।
भगवंत मान केबिनेट मे शामिल हुए 10 विधायकों को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने एकता अखंडता और गोपनियता की शपथ दिलवाई।

2 बजे होगी केबिनेट की पहली मीटिंग

भगवंत मान की केबिनेट के विस्तार के बाद पहली मीटिंग 2 बजे होगी। पहली ही मीटिंग में राज्यवासियों के हित में बड़े फैसले लिए जाने की संभावनाएं हैं।

हरपाल सिंह चीमा

2017 में पहली बार विधायक बने। एससी समाज से आते हैं। इनकी उम्र 47 साल है। पंजाब के सबसे बड़े मालवा क्षेत्र से आते हैं। संगरूस के दिड़बा से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। 2018 में वह विपक्ष के नेता बने थे।

बलजीत कौर

बलजीत कौर मान कैबिनेट की अकेली महिला हैं। वह एससी समाज से आती हैं। वह आंखों की डॉक्टर हैं।
बलजीत कौर भी मालवा क्षेत्र से आती हैं। इनकी उम्र 46 साल की है। मलोट विधानसभा सीट से वह पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंची हैं।

हरभजन सिंह ईटीओ

अमृतसर की जंडियाला सीट से हरभजन सिंह ईटीओ विधायक चुने गए हैं। वह पहले पीसीएस अफसर हुआ करते थे।
नौकरी छोड़कर वह राजनीति में आ गए। 2017 में वह चुनाव हार गए थे। वह माझा क्षेत्र से आते हैं और 53 साल के हैं।

विजय सिंघला

विजय सिंघला मानसा से विधायक बने हैं. उन्होंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को हराया है। वह पेशे से दांतों के डॉक्टर हैं।
उन्होंने मूसेवाला को 63 हजार वोटों से हराया। वह मालवा क्षेत्र से आते हैं और 52 साल के हैं। वह पहली बार विधायक बने हैं।

लालचंद कटारुचक

कटारुचक भोआ सीट से विधायक बने हैं। उन्होंने कांग्रेस के जोगिंदर पाल को हराया है। वह केवल 10वीं पास हैं।
वह माझा क्षेत्र से आते हैं। कहा जाता है कि ग्रामीण इलाकों पर इनकी अच्छी पकड़ है। वह 51 साल के हैं।

गुरमीत सिंह मीत हेयर

गुरमीत सिंह मीत दूसरी बार विधायक बने हैं. वह केवल 32 साल के हैं। वह बरनाला सीट से जीतकर आए हैं। वह एक इंजिनियर हैं।
वह पंजाब में आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के अध्यक्ष हैं। 2011 में वह अन्ना आंदोलन से  जुड़े थे।

कुलदीप सिंह धालीवाल

कुलदीप सिंह धालीवाल लंबे समय से आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हैं। वह अजनाला से चुनाव जीतकर आए हैं। वह 10वीं पास हैं।
उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी को हराया था। वह 60 साल के हैं और माझा क्षेत्र से आते हैं।

लालजीत सिंह भुल्लर

लालजीत सिंह तरनतारन के पट्टी से विधायक बने हैं। वह 12वीं पास हैं। उन्होंने प्रकाश सिंह बादल के दामाद को हराया है।
वह पहली बार विधायक चुने गए हैं। भुल्लर 40 साल के हैं। वह माझा क्षेत्र से आते हैं।

ब्रह्म शंकर जिम्पा

जिम्पा पहले कांग्रेस में थे। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मंत्री को हराया है। वह 56 साल के हैं।
19 अप्रैल 2021 को वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वह होशियारपुर से विधायक बने हैं। वह द्वाबा क्षेत्र से आते हैं। वह 12वीं पास हैं।

हरजोत बैंस

हरजोत बैन्स मान कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री हैं। वह 31 साल के हैं। रूपमनगर जिले के आनंदपुर साहिब सीटकर जीतकर आए हैं।
वह पिछली बार आम आदमी पार्टी के ही टिकट पर चुनाव हार गए थे। वह एक वकील हैं।
2017 में पहली बार विधायक बने। एससी समाज से आते हैं। इनकी उम्र 47 साल है। पंजाब के सबसे बड़े मालवा क्षेत्र से आते हैं।
संगरूर के दिड़बा से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। 2018 में वह विपक्ष के नेता बने थे।
डॉक्टर-इंजीनियर, वकील और किसान बने मंत्री
मान मंत्रिमंडल में तीन वकील, दो-दो डॉक्टर और किसान शामिल हैं। वहीं, एक-एक इंजीनियर, बिजनेसमैन और समाजसेवी को भी जगह मिली है।
कैबिनेट में शामिल इकलौती महिला मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर नेत्र सर्जन हैं। चुनाव से पहले वे सरकारी नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हैं। कौर के पिता प्रोफेसर साधु सिंह 2014 में फरीदकोट से आप के सांसद रह चुके हैं।

युवा चेहरों को मौका

भगवंत मान कैबिनेट में युवा चेहरों को तरजीह दी गई है। अजनाला से जीते 60 साल के कुलदीप सिंह धालीवाल मान कैबिनेट के सबसे बुजुर्ग मंत्री हैं।
नए मंत्रिमंडल की औसत उम्र 46 साल 11 महीने है। मुख्यमंत्री समेत कुल 11 मंत्रियों में 31 साल के हरजोत सिंह भगवंत मान सबसे युवा मंत्री हैं।
32 साल के गुरमीत सिंह मीत हेयर दूसरे तो 40 साल के लालजीत सिंह भुल्लर तीसरे सबसे युवा मंत्री हैं।
मंत्रिमंडल में शामिल छह मंत्रियों को उम्र पचास साल से कम है। इनमें 46 साल की डॉक्टर बलजीत कौर, 47 साल के हरपाल चीमा और 48 साल के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हैं।
50 साल से अधिक उम्र के पांच मंत्रियों में 51 साल के लाल चन्द, 52 साल के  विजय सिंगला, 53 साल के हरभजन सिंह ईटीओ, 56 साल के ब्रम शंकर और 60 साल के कुलदीप सिंह धालीवाल शामिल हैं।

दो मंत्री 10वीं पास तो दो 12वीं पास

भगवंत मान मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों में दो मंत्री केवल दसवीं पास हैं। 10वीं पास मंत्रियों में अजनाला से जीते कुलदीप सिंह धालीवाल और भोआ से जीते लाल चन्द शामिल हैं।
चुनावी हलफनामे में धालीवाल ने खुद को किसान तो लाल चन्द को खुद को समाजसेवी बताया है।
12वीं पास मंत्रियों में पट्टी से जीते लाल जीत सिंह भुल्लर और होशियारपुर से जीते ब्रम शंकर शामिल हैं।  मुख्यमंत्री भगवंत मान भी 12वीं पास हैं।

मुख्यमंत्री समेत 9 मंत्री करोड़पति

कैबिनेट में शामिल 10 में से आठ मंत्री करोड़पति हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी करोड़पति हैं। यानी, कैबिनेट में कुल 9 करोड़पति मंत्री हैं। सिर्फ लाल चन्द और गुरमीत मीत हेयर ऐसे मंत्री हैं जो करोड़पति नहीं हैं।
लाल चन्द कैबिनेट के सबसे गरीब मंत्री हैं। उनके पास केवल 6.19 लाख रुपये की संपत्ति है।
वहीं गुरमीत मीत हेयर के पास 44.06 लाख की संपत्ति है। ब्रम शंकर कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री हैं। 56 साल के शंकर के पास 8.56 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।

 


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें