Prabhat Times

  • पुलिस टीमों ने 100 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की, 16 को पूछताछ के बाद रिहा किया गया
  • लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं
  • – ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 449वें दिन 72 नशा तस्कर 30.6 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

चंडीगढ़। राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 124वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 529 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए छेड़ी गई निर्णायक लड़ाई है, जिसे 20 जनवरी 2026 को डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था।

एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

उन्होंने बताया कि 124वें दिन पुलिस टीमों ने दो हथियारों सहित 269 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान शुरू होने के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 31,699 हो गई है।

इसके अलावा 100 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 16 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 11 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 449वें दिन भी जारी रखते हुए आज 72 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30.6 किलो हेरोइन, 271 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 4200 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

इसके साथ ही केवल 449 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 65,417 हो गई है।

नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 13 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel