Prabhat Times
जालंधर। (Progressive Group Gymkhana Club Election Jalandhar) हर पल मजबूत हो रहे जिमखाना क्लब जालंधर के प्रोग्रैसिव ग्रुप को भी क्लब के हर वर्ग द्वारा समर्थन दिया जा रहा है। यहां तक की क्लब के बाहर भी प्रोग्रैसिव ग्रुप का चुनाव प्रचार अभियान जारी है। उधर, पता चला है कि प्रोग्रैसिव ग्रुप की सभी उम्मीदवार शुक्रवार को एक साथ अपना नामांकण भरेंगे।
प्रोग्रैसिव ग्रुप की तरफ से सचिव कुक्की बहल, जूनियर वाइस प्रैज़ीडैंट गुलशन शर्मा, ज्वाईंट सैक्रेटरी अनु माटा, ट्रईयर मेजर कोछड़ तथा कार्यकारिणी सदस्य के उम्मीदवार विपन झांजी, शालीन जोशी, राजू सिद्धू, राजीव बांसल, पप्पू कंबोज, निखिल गुप्ता, डाक्टर मानव सचदेवा, मोनू पुरी चुनाव मैदान में है।
प्रोग्रैसिव ग्रुप की टीम का आज जालंधर के माडल टाऊन पार्क में स्वागत किया गया। माडल टाऊन मोर्निंग वॉक एसोसिएशन के पप्पी अरोड़ा, जे.बी. सिंह चौधरी, डाक्टर एस.एस. विर्क, प्रीतम सिंह सपरा, रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर परमजीत सिंह काहलों, राजेश कुमार, मनीष अरोड़ा, अमृतपाल सिंह, पकंज कपूर, श्री जुनेजा, अमरदीप गिल, सी.ए. कालड़ा, मिस्टर  नन्दा, रणजीत सिंह, निशांत गुप्ता ने कहा कि उनकी टीम के सभी सदस्य प्रोग्रैसिव ग्रुप की टीम का समर्थन करते हैं।
इस मौके पर कुक्की बहल ने कहा कि उनके ग्रुप द्वारा चुनाव घोषणा पत्र जारी किया है। उनका लक्ष्य यही है कि क्लब सदस्यों की रिस्पैक्ट बहाल हो। सदस्यों को नो प्रॉफिट, नो लॉस पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। कुक्की बहल ने प्रोग्रैसिव ग्रुप की तरफ से आश्वस्त किया कि उनके द्वारा किए गए वायदे चुनाव जीतने पर निर्धारित समय में पूरे किए जाएंगे।

शुक्रवार को दाखिल करेंगे नामांकण

कुक्की बहल ने बताया कि प्रोग्रैसिव ग्रुप के सभी उम्मीदवार शुक्रवार को सुबह पहले डेरा बाबा मुरादशाह जी दरबार में हाज़िरी लगवाएंगे और दोपहर के समय सभी इकट्ठे अपने नामांकण दाखिल करेंगे।

“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें