Prabhat Times

जालंधर। जिमखाना क्लब में प्रोग्रेसिव ग्रुप द्वारा जब्रदस्त मूव किया गया है। प्रोग्रेसिव की तरफ से कैशियर पद के लिए मेजर कोछड़ नहीं बल्कि उनके भतीजे गुरदर्शन सिंह कोछड़ चुनाव मैदान में उतरेंगे।

गुरदर्शन सिंह कोछड़ ने आज प्रोग्रेसिव ग्रुप की तरफ से कैशियल के लिए नामांकण भर दिए। कोछड़ परिवार के सदस्य सामने आने पर कैशियर पद के लिए मुकाबला रोचक हो गया है। 

बता दें कि बीते दिन मेजर कोछड़ ने ट्रईयार पद के लिए चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। इसके बाद से प्रोग्रेसिव द्वारा लगातार मंथन किया जा रहा था।

इसी बीच जब्रदस्त मूव करते हुए मेजर कोछ़ड के भतीजे गुरदर्शन कोछड़ कैशियर पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया।

कैशियर पद के लिए नामांकण फाइल करने के पश्चात गुरदर्शन कोछड़ ने बताया कि वे साल 2024 जिमखाना क्लब के सदस्य बने।

थापड़ यूनिवर्सिटी से बी.टैक. करने के पश्चात रियल एस्टेट कारोबार कर रहे गुरदर्शन सिंह कोछड़ ने बताया कि उन्होने इससे पहले कोई इलेक्शन कांटेस्ट नहीं किए।

लेकिन पिछले दिनों से जिमखाना क्लब के चुनावों को लेकर जो माहौल बना, उसके पश्चात बीते दिन उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने का मन बनाया।

चुनाव मैदान में उतरने का कारण पूछने संबंधी गुरदर्शन सिंह कोछड़ ने कहा कि क्लब सैकेंड होम है।

घर को घर ही रहने देना चाहिए, लेकिन क्लब को राजनीति का मैदान बना दिया गया है।

गुरदर्शन सिंह कोछड़ ने कहा कि उनका मानना है कि यूथ को आगे आने चाहिए।

गुरदर्शन सिंह कोछड़ ने क्लब सदस्यों से अपील की है कि अपनी समझ बूझ के साथ वोट करें।  ताकि क्लब का माहौल सौहार्दपूर्ण बने।

——————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel