Prabhat Times

जालंधर। फैशन, लाइफस्टाइल और उद्यमिता को समर्पित व्हाइट डायमंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन ने अपने सफल 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं।

इस विशेष अवसर पर आयोजित 10वीं वर्षगांठ संस्करण का शुभारंभ पंजाब केसरी समूह के प्रमुख श्री विजय चोपड़ा जी के कर-कमलों द्वारा शुभ मुहूर्त के साथ किया गया।

एगजीबिशन में प्रमुख ब्रांड ‘प्रैशियस बाय अंकिता’ द्वारा पर्ल्स तथा सिल्वर ज्वैलरी के अपने विशेष डिज़ाइंस भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

एग्ज़ीबिशन में ‘प्रैशियस बाय अंकिता’ के काउंटर पर श्री विजय कुमार चोपड़ा विशेष रूप से पहुंचे। श्री विजय चोपड़ा ने अंकिता ग्रोवर को आर्शीवाद दिया।

श्री विजय चोपड़ा द्वारा प्रैशियस बाय अंकिता द्वारा एग्ज़ीबिशन में प्रदर्शित किए जा रही ज्वैलरी के खास डिजाइन की सराहना की।

इस मौके पर विशेष तौर पर प्रिंस अशोक ग्रावर, रिम्मी ग्रोवर भी मौजूद रहे।

इस भव्य प्रदर्शनी का आयोजन सिल्की कंधारी, अपूर्वा भास्कर एवं शिल्पा जैन द्वारा व्हाइट डायमंड रिज़ॉर्ट, 66 फीट रोड में किया गया।

प्रदर्शनी में देशभर के प्रतिष्ठित डिजाइनर्स, उद्यमियों और ब्रांड्स ने अपने नवीनतम फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर, ब्यूटी एवं लाइफस्टाइल उत्पादों का प्रदर्शन किया।

श्री विजय चोपड़ा जी ने आयोजकों को 10 वर्षों की इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं और युवा व्यवसायियों को अपने उत्पादों एवं प्रतिभा को प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं।

आयोजकों ने बताया कि पिछले एक दशक से व्हाइट डायमंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन ने हजारों ग्राहकों और सैकड़ों उद्यमियों को जोड़ने का कार्य किया है।

उन्होंने सभी प्रदर्शकों, सहयोगियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास के कारण ही यह प्रदर्शनी आज सफलता के 10 वर्ष पूरे कर पाई है।

यह विशेष संस्करण आकर्षक कलेक्शनों, नवीनतम ट्रेंड्स और बेहतरीन शॉपिंग अनुभव के साथ आगंतुकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

स्थान: व्हाइट डायमंड रिज़ॉर्ट, 66 फीट रोड
आयोजक: सिल्की कंधारी, अपूर्वा भास्कर एवं शिल्पा जैन

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel