Prabhat Times

लुधियाना। (pre monsoon rains will start from june 2 in punjab) पंजाब के लोगों को और दो दिन भीषण गर्मी झेलनी होगी। एक जून से मौसम बदल जाएगा। पंजाब में दो जून से प्री मानसून की बारिश शुरू होगी। जिसके बाद झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलेगी।
हालांकि, इसके बाद से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना होगा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डा. मनमोहन सिंह के अनुसार रविवार को समय से पहले मानसून केरल पहुंच गया। आगे मानसून केरल एक जून को पहुंचता है।
पंजाब में मानसून कब आएगा, अभी इसके बारे में कहना जल्दबाजी होगी। यह मानसून की रफ्तार पर निर्भर करेगा। पिछले साल पंजाब में मानसून निर्धारित समय से 15 दिन पहले आ गया था।
अगले हफ्ते पता लग जाएगा कि पंजाब के मानसून की एंट्री कब तक होगी। लेकिन एक जून के बाद से उम्मीद है कि पंजाब में प्री मानसून बारिशें शुरू हो जाए।
बता दें कि वेस्टर्न डिस्टबेंस की वजह से शुक्रवार व शनिवार को महानगर के लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिल गई थी। बादल छाएं रहने और फिर आंधी बारिश से गर्मी गायब थी, लेकिन रविवार से फिर पारा चढ़ने लगा। 

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें