Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (Prabhat Times’ news confirmed, Mann cabinet to be reshuffled on Monday)  प्रभात टाइम्स की खबर पर मुहर लग गई। पंजाब के सीएम भगवंत मान केबिनेट में फेरबदल होना तय हो गया है।

4 मंत्री कैबिनेट से आऊट होंगे और 5 नए मंत्री सोमवार शाम 5 बजे राजभवन में शपथ लेंगे।

बता दें कि देर शाम प्रभात टाइम्स द्वारा मान केबिनेट में फेरबदल की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी।

अब प्रभात टाइम्स की खबर पर मुहर लग गई है।

सूचना के मुताबिक मान केबिनेट से मंत्री बलकार सिंह, चेतन सिंह जौड़ा माझरा, ब्रह्मशंकर जिम्पा, अनमोल गगनमान को आउट किया जा रहा है।

इनकी जगह पर हरदीप सिंह मुंडिया, मोहिन्द्र भगत, तरूणप्रीत सिंह सौंध, बरिन्द्र गोयल कैबिनेट में शामिल होंगे। केबिनेट में नई एंटरी में डाक्टर रविजोत का नाम भी चर्चा में हैं।

ये नए चेहरा सोमवार शाम 5 बजे राजभवन में शपथ लेंगे।

बता दें कि बरिंदर कुमार गोयल मुख्यमंत्री भगवंत मान के अपने जिले संगरूर के लहरागागा विधानसभा सीट से विधायक हैं।

वहीं, तरनप्रीत सिंह सौंध लुधियाना की खन्ना सीट से विधायक चुने गए थे।

मोहिंदर भगत जालंधर से उप-चुनाव जीत कर आये हैं।

हरदीप सिंह मुंडिया लुधियाना की सानेवाल सीट से विधायक हैं।

वहीं, डॉ. रवजोत सिंह होशियारपुर की शाम चौरासी विधानसभा के विधायक हैं।

मंत्रियों से लिया इस्तीफा!

इसी बीच पता चला है कि बलकार सिंह, ब्रह्मशंकर जिंपा समेत अन्यों से इस्तीफा ले लिया है।

सूत्रों से पता चला है कि ब्रह्मशंकर जिम्पा द्वारा जोड़तोड़ की जा रही है।

चर्चा है कि ब्रह्मशंकर जिम्पा अपनी कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।

ब्रह्म शंकर जिम्पा वर्तमान में राजस्व, आपदा प्रबंधन और जल आपूर्ति व स्वच्छता विभाग देख रहे थे।

वहीं, खरड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक गगन अनमोल मान को श्रम एवं पर्यटन विभाग सौंपे गए थे।

कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह जालंधर जिले की करतारपुर सीट से विधायक हैं। वह मान सरकार में स्थानीय निकाय और संसदीय कार्य विभाग देख रहे थे।

बाहर होने वाले मंत्रियों में चौथा नाम चेतन सिंह जौड़ामाजरा का है।

वह पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक हैं।

वह वर्तमान में बागवानी, रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी कल्याण, सूचना और सार्वजनिक सुधार मंत्री के रूप में कार्यरत थे।

जालंधर वेस्ट चुनाव के पश्चात से हो रही थी फेरबदल की चर्चा

लंबे समय से थी फेरबदल की चर्चा पंजाब में लंबे समय से चर्चा थी कि मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है।

क्योंकि, कुछ समय पहले हुए लोकसभा चुनाव में बरनाला से विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर सांसद बन गए हैं। उन्होंने अपने नामांकन पत्र के साथ इस्तीफा दे दिया था।

चौथी बार होने जा रहा फेरबदल पंजाब सरकार के 30 महीने के कार्यकाल में यह चौथी बार फेरबदल होने जा रहा है। अभी तक मंत्रिमंडल में CM भगवंत मान समेत 15 मंत्री हैं। मंत्रिपरिषद में कुल 18 मंत्री हो सकते हैं।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1