Prabhat Times

जालंधर। (Police Raid Hotel Sekhon Grand Jalandhar) महानगर जालंधर के मशहूर सेखों ग्रैंड होटल मे आज पुलिस की बड़ी रेड हुई। पुलिस ने होटल के कमरे में चल रहे जुए के अड्डे का पर्दाफाश करके 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जुआरियों से 3 लाख रूपए बरामद किए गए हैं।
कमिश्नरेट जालंधर के सी.आई.ए. स्टाफ के ए.एस.आई. त्रिलोचन सिंह को सूचना मिली थी कि सेखों ग्रैंड होटल मे जुआ खिलाया जाता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने रेड की और कमरे में जुआ खेल रहे नीरज कुमार वासी लेबर कालोनी, लुधिायना, गुरप्रीत सिंहवासी साहनेवाल, राहुल लूथरा वासी बस्ती शेख, जालंधर, सुधीर कुमार वासी बस्ती गुजां, जालंधर, राजू वासी मखदूमपुरा, जालंधर, विशाल सौबती, वासी खिंगरा गेट, जालंधर, जतिन्द्र वासी मखदूमपुरा, जालंधर, अंशू शर्मा वासी विरदी कालोनी, हरबंस नगर, जालंधर को गिरफ्तार किया। जांच अधिकारी के मुताबिक मौके से 3 लाख रूपए नकद बरामद किए गए। 

ये भी पढ़ें