Prabhat Times
जालंधर। (DGP Disc) कोरोना काल के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले जालंधर के 17 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को डी.जी.पी. डिस्क फॉर एग्ज़ांपलरी सेवा टू सोसाइटी से सम्मानित किया गया है।
डी.जी.पी. डिस्क का ये सम्मान आज जालंधर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया। ये सम्मान पाने वाले पुलिस अधिकारियों में 5 ए.सी.पी., 3 इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर, चार हेड कांस्टेबल तथा तीन कांस्टेबल शामिल हैं।
कोरोना महामारी के दौरान सरकार द्वारा लगाए गए कर्फ़्यू के दिनों में प्रथम श्रेणी में काम करने पर पुलिस कमिश्नर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर की तरफ से’ डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस डिस्क फार ऐगज़म्पलरी सेवा टू सोसायटी’ के साथ सम्मानित किया गया।
इन अधिकारियों, कर्मचारियों को मिला सम्मान
अवार्ड प्राप्त करने वालों में ए.सी.पी. बलविन्दर इकबाल सिंह, ए.सी.पी. बिमल कांत, ए.सी.पी. हरसिमरत सिंह छेत्तरा, ए.सी.पी. ओम प्रकाश, ए.सी.पी. कंवलजीत सिंह, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, श्रीमती सिकन्दया देवी और रविन्द्र कुमार, सहायक सब इंस्पेक्टर गुरविन्दर सिंह और मुलख राज, हैड कांस्टेबल जसवंत सिंह, अशोक कुमार, अतिन्दर पाल सिंह और सुखदीप सिंह, कांस्टेबल अवतार सिंह, रिशू और बखशीश सिंह शामिल हैं।
जनहित में किए कार्य याद रहेंगे:गुरप्रीत सिंह भुल्लर
अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मान करते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर कोरोना संकट के दौरान इन आधिकारियों की तरफ से की गई सख़्त मेहनत को याद किया। उन्होंने कहा कि इन आधिकारियों ने कोविड महामारी के गंभीर संकट दौरान लोगों के कीमती जीवन को बचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भुल्लर ने कहा कि इस डिस्क का उद्देश्य पंजाब पुलिस द्वारा हर फ्रंट पर किए गए कार्यों और राज्य में कोविड -19 ओपरेशन और रिस्पांस गतिविधियों के दौरान प्रथम श्रेणी में काम करने वाले अन्य आधिकारियों की तरफ से किये गए बेमिसाल कामों को मान्यता देना है।
ये भी पढ़ें
- जालंधर में Corona का कहर, इन स्कूल के Student समेत इतने मरीज़ पॉज़िटिव
- Corona Guidelines की समयसीमा इस दिन तक बढ़ी, केंद्र ने राज्यों को दिए ये निर्देश
- हाहाकार!पंजाब में Petrol-Diesel के दाम बढ़े, इतने रूपए लीटर हो गया तेल
- Mukesh Ambani थ्रेट केस में पुलिस का बड़ा खुलासा
- मोदी सरकार का बड़ा प्लान, आधे रह जाएंगे Petrol-Diesel के दाम
- GST स्लैब में बड़े बदलाव की तैयारी, ये चीज़ें होंगी सस्ती
- आप भी रखतें हैं Bank Locker में कीमती सामान तो जरूर पढ़ें ये खबर