Prabhat Times

Ferozpur फिरोजपुर। (Police criminal firing ferozpur 1 injured)पंजाब के फिरोजपुर शहर में पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लगने पर घायल हुआ है।

जिसे पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

यह मुठभेड़ फिरोजपुर शहर के सोढ़ी नगर में हुई है, जिसमें गैंगस्टर सुभाष घायल अवस्था में पकड़ा गया है। उस पर हत्या के 3 केस बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दो महीने पहले हुए हत्याकांड के आरोपियों की छुपे होने की सूचना पुलिस के पास थी।

उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने पहुंची। तभी पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू हो गई।

जिसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जबावी फायरिंग शुरू की।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया।

जबकि अन्य मौके से भागने में सफल रहे, पुलिस घायल को पकड़ कर सिविल अस्पताल फिरोजपुर में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है।

हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1