Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। जालंधर के चर्चित सीए राजेश कक्कड़ व उनकी पत्नी श्रुचि कक्कड़ पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं।
सीए राजेश कक्कड़ व उनकी पत्नी के खिलाफ पुलिस में दो शिकायतें दर्ज हुई हैं। एक शिकायत जालंधर देहात में हुई है तथा दूसरी शिकायत कमिश्नरेट जालंधर में हुई है।
जालंधर देहात में हुई शिकायत में जोसन अस्पता के डाक्टर गुरिन्द्र सिंह ने सीए राजेश कक्कड़ पर धोखे से 32 लाख के करीब की ठगी का आरोप लगाया है।
उधर, कमिश्नरेट जालंधर में हुई शिकायत में अर्बन अस्टेट फेस-1 निवासी सतविन्द्र जोसन ने सीए राजेश कक्कड़ और उनकी पत्नी श्रुचि कक्कड पर डीसी जालंधर व एमएसएमई मैंबर ईशांत गुप्ता के नाम पर 14 लाख 18 हज़ार रूपए की ठगी का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई है।
पहला केस- डाक्टर गुरिन्द्र ने सीए कक्कड़ पर लगाए 32 लाख की ठगी का आरोप
पुलिस को दी शिकायत में डाक्टर गुरिन्द्र जोसन ने बताया कि उनका जालंधर के लोहियां खास में जोसन अस्पताल है।
सीए राजेश कक्कड़ पिछले कई सालों से उनका सारा काम देखता था। राजेश कक्कड़ द्वारा उनके अस्पताल के कुछ कॉन्फीडेंशियल रिकार्ड को लेकर उनसे हर साल 8 लाख रूपए लेता और उन्हें बताता कि टैक्सेशन डिपार्टमेंट में जमा करवाने पड़ते हैं।
डाक्टर जोसन ने बताया कि चार साल तक लगातार 32 लाख रूपए लेने के पश्चात उन्हें शक हुआ तो उन्होनें डिपार्टमेंट में चैक करवाया तो पता चला कि उनके अस्पताल का कुछ भी रिकार्ड गल्त नहीं है।
उन्हें अलग से टैक्स भरने की जरूरत नहीं है। जब उन्होनें ने सीए राजेश कक्कड़ से बात की तो उसने उल्टा धमकाना शुरू कर दिया।
डाक्टर जोसन ने आरोप लगाया कि सीए राजेश कक्कड़ ने उनके साथ टैक्सेशन डिपार्टमेंट व अधिकारियों का नाम लेकर 32 लाख की ठगी की है। जालंधर देहात पुलिस द्वारा इस शिकायत पर जांच शुरू की गई है।
दूसरा केस- कारोबारी से डीसी के नाम पर 14 लाख 18 हज़ार की ठगी का आरोप
जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज़-2 निवासी कारोबारी सतविन्द्र जोसन ने सीए राजेश कक्कड़ और उनकी पत्नी लेडीज़ जिमखाना क्लब की सैक्रेटरी श्रुचि कक्कड़ पर डीसी और इंडस्ट्रीलिस्ट के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है।
सतविन्द्र जोसन ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका एमएसएमई विभाग में कैटागिरी को लेकर काम डीसी दफ्तर में लंबित था।
सीए राजेश कक्कड़ व उनकी पत्नी श्रुचि कक्कड़ ने उन्हें झांसा दिया कि उनके डीसी हिमांशु अग्रवाल के साथ करीबी संबंध हैं।
सतविन्द्र जोसन ने शिकायत में कहा कि श्रुचि कक्कड़ द्वारा उन्हें जिमखाना क्लब में कार्यक्रम में डीसी के साथ मीटिंग की बात कही और साथ बताया कि डीसी उनके घर भी आते हैं।
उन्हें झांसा देकर डीसी हिमांशु अग्रवाल से उनका काम करवाने के एवज़ में समय समय पर 14 लाख 18000 रूपए ले लिए।
सतविन्द्र जोसन ने आरोप लगाया कि बाद में उनका काम नहीं हुआ तो उन्होनें ने पेमेंट वापस लेने के लिए कहा, लेकिन उन्हें धमकाया गया।
सतविन्द्र जोसन ने शिकायत में कहा कि उनके कॉमन फ्रेंड द्वारा मध्यस्थता की गई तो दंपत्ति उन्हें पैसे वापस करने के लिए मान गए।
उनके समझौते का लिखित एग्रीमेंट हुआ, लेकिन बाद में वे फिर से पैसे वापस करने के लिए मुकर हो गए।
सतविन्द्र जोसन की शिकायत पर कमिश्नरेट जालंधर पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।
इस मामले में फिलहाल सीए पक्ष नहीं मिला है। सीए राजेश कक्कड़ का पक्ष मिलने पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












