Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (police broke big drug carte 4 drug smugglers arrested 10 kg heroin recovered) कमिश्नरेट जालंधर पुलिस के अपराध के खिलाफ जंग जारी है। कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस टीम ने हैरोईन तस्कर रैकेट के 4 तस्करों को अरेस्ट करके 10 किलो हैरोईन और 4 लाख की ड्रग मनी बरामद की है।
बरामद हैरोईन की कीमत इंटरनेशनल मार्किट में 50 करोड़ से बताया गई है।
जानकारी के मुताबिक जालंधर में पॉश एरिया ग्रीन पार्क से जालंधर सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम ने एक किलो हेरोइन और करीब 4 लाख ड्रग्स मनी के साथ एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया था।
उसी कड़ी में सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फिरोजपुर के चार और नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने करीब दस किलो हेरोइन बरामद की है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसे लेकर खुलासा किया है।
पता चला है कि हैरोईन तस्कर गिरोह के तार सीमा पार जुड़े हुए हैं।
तस्करों को सीमा पर हैरोईन ड्रौन के ज़रिए भेजी जा रही थी।
सीमा पर आरोपी किस नशा तस्कर के लिंक में थे, इस पूछताछ जारी है।

केस में अब तक गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर
बता दें कि बीते 9 सितंबर को पुलिस ने फिरोजपुर के कुख्यात नशा तस्कर छिंदा सिंह पुत्र बोहड़ सिंह निवासी गांव भंगोवाला को गिरफ्तार किया था।
आरोपी की पूछताछ के बाद पुलिस ने फिरोजपुर के रहने वाले हरजिंदर पाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह, वीर सिंह पुत्र काला सिंह, सुरमुख सिंह पुत्र मंगल सिंह और मलूक सिंह पुत्र सोहण सिंह को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की गिरफ्तार कल यानी रविवार को की गई है। जिन्हें जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों से पुलिस ने दस किलो हेरोइन बरामद की है।
एक किलो हेरोइन पुलिस ने 9 सितंबर को सिटी के पॉश एरिया ग्रीन मॉडल टाउन से बरामद की थी। अभी तक केस में 11 किलो हेरोइन की रिकवरी हो चुकी है।
थाना-6 में दर्ज करवाया गया नशा तस्करी का केस
मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर आरोपी छिंदा सिंह की मूवमेंट देखी गई है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत ट्रैप लगाकर रेड कर दी। ट्रैप लगाकर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उससे एक किलो हेरोइन बरामद की गई और चार लाख नकदी भी मिली थी।
पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। सबसे पहले सीआईए स्टाफ की टीम ने थाना डिवीजन नंबर-6 (मॉडल टाउन) में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।
——————————————————————
खबरें ये भी हैं…
- जालंधर में चली गोलियां, एनकाउंटर में 2 शूटरों समेत 5 अरेस्ट, Advocate के घर फायरिंग मामले में हुआ ये खुलासा
- 2 दिन बाद देंगे इस्तीफा, Arvind Kejriwal ने खुद किया ये बड़ा ऐलान
- आसमान में इस दिन से दिखेंगे दो चांद! स्पेस में होनी वाली है ये अद्भुत घटना
- Chandigarh Grenade Attack में बड़ा खुलासा! सामने आया आतंकी, गैंगस्टर और जालंधर क्नेक्शन
- सरकार का बड़ा ऐलान! इस आयु के लोगों को 5 लाख तक का ईलाज फ्री
- CM द्वारा निवेश को प्रोत्साहन, Canadian Nebula group ने पंजाब में निवेश के लिए दिखाई दिलचस्पी
- CM Mann का ‘मिशन रोज़गार’, 30 महीनों में 44974 युवाओं को दी सरकारी नौकरियां
- Karan Aujla पर लाइव शो दर्शक ने मारा जूता, मुंह पर लगा, गुस्से में करण औजला ने कही ये बात
- Shahrukh Khan ने भरा 92 CR टैक्स, बने नंबर 1 इंडियन सेलेब
- Maruti ने दिया तोहफा, इन कारों के घटाए प्राइस
- जरूरी खबर! 5 दिन तक नहीं बनेंगे Passport, जानिए वजह
- लुधियाना के सिंधी बेकरी के मालिक को गोली मारने वाले बदमाशों का एनकाउंटर
- जालंधर – कमिश्नरेट पुलिस और नशा तस्करों में मुठभेड़, ताबड़तोड़ चली गोलियां
————————————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें