Prabhat Times
Mohali मोहाली। (police arrest ex mrs chandigarh aparna in fraud) लगभग 25 केसों में नामजद मिस चंडीगढ़ अर्पणा सगौत्रा और उसके पति संजय सिंह को मोहाली पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। ठग दंपत्ति पिछले समय से नाभा नई जेल में फ्राड के केस में बंद थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना सोहाना की टीम ने राष्ट्रीय स्तर के ठग दंपति संजय सिंह व उसकी पत्नी अर्पणा सगौत्रा को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पुराने मामलों अरेस्ट किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह ठग दंपति भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनके परिवारों सहित वीजा और विजिटर वीजा का वादा करके ठगी करते थे।
इस दंपति ने लोगों से करीब पांच करोड़ रुपए की ठगी की है। पुलिस दंपति से पूछताछ कर रही है।
आरोपी अर्पणा मिस चंडीगढ़ रह चुकी है। मिस चंडीगढ़ होने के चलते वह अर्पणा ट्राईसिटी में मशहूर रही है।
किस्से अर्पणा सगौत्रा फैमिली के
पंजाब पुलिस ने फ्रॉड केस में मिसेज चंडीगढ़ रहीं अर्पणा सगोत्रा को लगभग 6 महीने पहले जुलाई 2024 मे अरेस्ट किया गया था। उस समय अर्पणा के साथ उसके बेटे कुणाल को भी पकड़ा गया है।
पुलिस ने उनसे 500 ग्राम सोने की बिस्किट, 7 लाख कैश और एक फोर्ड कार भी बरामद की है। अर्पणा के पति संजय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

मोहाली की फेज 11 पुलिस के मुताबिक उनके खिलाफ फ्रॉड के 25 केस दर्ज हैं। जिसमें उन्होंने ढ़ाई से 3 करोड़ तक की ठगी की है।
अर्पणा सगोत्रा पेशे से वकील है। उसने 2019 में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मिसेज चंडीगढ़ का खिताब जीता था।
मिसेज चंडीगढ़ की ठगी की कहानी…
-
पति संग खोला इमिग्रेशन ऑफिस मोहाली पुलिस के मुताबिक मिसेज चंडीगढ़ ने पति संजय के साथ मिलकर सेक्टर 105 में इमिग्रेशन ऑफिस खोला। जहां उन्होंने लोगों को विदेश भेजने का काम करने की बात कही। हालांकि वह लोगों से रुपए ले लेते थे। इसके बाद उन्हें विदेश नहीं भेजते। यही नहीं, जब लोग फोन करते तो उनकी कॉल नहीं उठाते थे।
-
सोशल मीडिया के जरिए फंसाते थे ग्राहक पुलिस जांच में पता चला कि मिसेज चंडीगढ़ और उसके पति ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को फंसाया। सोशल मीडिया पर कम रुपयों में जल्दी विदेश और खास तौर पर कनाडा भेजने के नाम पर लोगों को आकर्षित किया जाता। फिर उन्हें दफ्तर बुलाकर रुपए लिए जाते। बाद में यह रुपए हड़प लेते थे।
-
स्कूल एडमिशन-इन्वेस्टमेंट के नाम पर 21 लाख हड़पे मोहाली पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि डेरा बस्सी की एक महिला को भी मिसेज चंडीगढ़ अर्पणा सगोत्रा ठग चुकी है। अपर्णा ने उसे अपने पति का नाम ईएस जोसेफ बताया। उसने कहा कि चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित निजी स्कूल में एडमिशन करवा देगी। इसके लिए उसने 5 लाख रुपए लिए। इसके अलावा इन्वेस्टमेंट के नाम पर भी 16 लाख लिए और हड़प कर गईं।
-
कोई पैसे मांगता तो वकील होने की धमकी देती मोहाली पुलिस के मुताबिक पैसे हड़पने के बाद अगर कोई अपर्णा से रुपए मांगने जाता तो वह धमका देती थी। चूंकि वह पेशे से वकील थी तो ठगी के शिकार लोगों को धमकी देती थी कि उनके ही खिलाफ केस दर्ज करवा देगी। हालांकि जब ठगी के शिकार लोगों की संख्या बढ़ती गई तो वह पुलिस थाने पहुंच गए और मिसेज चंडीगढ़ की पोल खुल गई।
-
फ्रॉड के रुपयों को सोने के बिस्किट में बदला मोहाली पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि फ्रॉड के पैसे ठिकाने लगाने के लिए अर्पणा ने उनसे सोने के बिस्किट खरीद लिए। जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उससे 100-100 ग्राम के सोने के बिस्किट बरामद हुए। उससे पकड़ा 7 लाख कैश और कार भी फ्रॉड के पैसों की ही है।
-
रौब जमाने को लग्जरी गाड़ियों का सहारा लेती लोगों पर रौब जमाने के लिए अर्पणा लग्जरी गाड़ियों का सहारा लेती थी। जिन पर VIP नंबर लगे होते थे। ऐसी फोटो वह लोगों को फंसाने से पहले सोशल मीडिया पर भी शेयर करती थी ताकि कोई यह न सोच पाए कि करोड़ों की गाड़ी रखने वाली महिला उनके लाखों रुपए हड़प सकती है। हालांकि यह पूरा ठगी का ही गेम प्लान का हिस्सा था।
मिसेज चंडीगढ़ की ठगी की 3 कहानियां…
सोशल मीडिया से संपर्क में आए, 12 लाख में कनाडा PR
बठिंडा के भाई मतिदास नगर के रहने वाले बलबीर सिंह ने शिकायत दी कि अर्पणा सगोत्रा और उसके पति संजय सिंह ने मोहाली के सेक्टर-106 में इमार सोसाइटी में कोठी नंबर-45 में अपना इमिग्रेशन दफ्तर खोला हुआ था। वह घर से इमिग्रेशन दफ्तर चला रहे थे।
एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से वह उनके संपर्क में आया और कनाडा के लिए उक्त दंपती की कंपनी में आवेदन किया।
उन्होंने उसे कनाडा में पीआर दिलाने के लिए 12 लाख रुपए की मांग की। उसने यह रकम जमा करा दी।
मगर, रकम लेने के बाद आरोपियों ने उसे वीजा नहीं दिया। उल्टा धमकाने लगे। उसे जो चेक दिए गए थे, वे भी बाउंस हो गए।
रुपए लिए पर वीजा नहीं दिया
कृष्णगढ़ के रहने वाले सुखजीत सिंह ने बताया कि एक सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से वह उनके संपर्क में आया था।
दंपती ने उसे परिवार समेत कनाडा भेजने का झांसा देकर उससे 6 लाख रुपए लिए। इसके बाद न वीजा दिया और न ही रकम वापस की।
उसे कुछ चेक दिए गए, जो बाद में बाउंस हो गए। वह उनके दफ्तर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। फोन पर बात हुई तो उसे धमकाने लगे।
तीन लोगों को कनाडा भेजने के बहाने ठगा
गुरदासपुर की रहने वाली एकता ने 2 अन्य लोगों के साथ मिलकर मोहाली के एसपी को शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि उन्हें विदेश भेजने के लिए 18 लाख रुपए लिए गए थे।
इसके बाद उन्हें न विदेश भेजा गया और न ही रकम वापस लौटाई गई। एसपी ने डीएसपी से इसकी जांच कराई। जिसके बाद पुलिस ने अपर्णा और उसके पति पर केस दर्ज कर लिया था।
—————————————————
खबरें ये भी हैं…
- देश के इन तीन बड़े बैंको पर RBI का कड़ा एक्शन, ठोका इतने CR जुर्माना
- महाकुंभ में सन्यासी बन गई ‘हम को राणा जी माफ करना…’ फेम बॉलीवुड की ये चर्चित एक्ट्रेस
- मंहगाई से राहत! Amul ने घटाए दूध के दाम, जानें नए रेट
- अहम खबर! पंजाब में अब ऐसे आएंगे बिजली बिल
- पंजाब की तहसीलों से रिश्वतखोरी खत्म करने के लिए मान सरकार ने उठाया ये कदम
- रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत! सफर आज करें और पेमेंट…
- पंजाब पुलिस होगी अपग्रेड, आधुनिक बनाने के लिए खर्च किए जाएंगे 426 CR : DGP गौरव यादव
- शिक्षा अधिकारी के घर रेड, नोटों से भरे बैड देख विजीलेंस अधिकारियों की फटी रह गई आंखे
- Donald Trump के इस फैसले से गर्भवती महिलाओं में हड़कंप, जानें क्या है मामला
- होशियारपुर के इस थाना में विजीलेंस की रेड, कांस्टेबल अरेस्ट, SHO फरार
- मोबाइल यूजर्स को TRAI की वार्निंग… कहीं
- मोबाइल यूजर्स के लिए अहम खबर, इन लोगो को नहीं मिलेगा सिम