Prabhat Times
जालंधर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्म दिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह पाया जा रहा है।
जालंधर में भी डॉल्फिन चौक के निकट स्थित करण लैदर हाऊस द्वारा पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के नेतृत्व में फलों का लंगर तथा पौधारोपण करके जन्म दिन मनाया गया।
करण लैदर के तलविन्द्र शेरू ने बताया कि पी.एम. मोदी के नेतृत्व मे भारत का सिर विश्व में ऊंचा हुआ है। नरेंद्र मोदी के सशक्त व प्रभावशाली नेतृत्व मे देश का चहुंमुखी विकास हुआ है।
आज उनके जन्म दिवस पर पूर्व कैबनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के नेतृत्व में पौधारोपण व फलों का लंगर लगाया गया। तलविन्द्र सिंह ने बताया कि जालंधर सैंट्रल विधानसभा हल्का के वार्ड नंबर 68 में आते पी.एन.टी. कालोनी मे पौधारोपण किया गया।
इसके पश्चात करण लैदर डॉल्फिन चौक में फलों का लंगर लगाया गया। पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया द्वारा फलों का लंगर लोगों में वितरित किया गया।
इस मौके पर गुरमीत सिंह काला, विजय गुप्ता, सनी गुप्ता, राजेश जैन, प्रवेश कपूर, मंडल प्रधान नरेश अरोड़ा, तलविंदर सिंह शेरु, अमृतपाल सिंह, उर्मिला वैद्य, मनवीर सिंह, गुड्डू काउंसलर व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।





