Prabhat Times

जालंधर। इस समय की बड़ी खबर जालंधर से है। जालंधर के नकोदर चौक के निकट स्थित दोआबा अस्पताल (Doaba Hospital) में देर शाम जब्रदस्त हंगामे की सूचना है। लोगों ने अस्पताल में उपचाराधीन महिला मरीज़ की मौत के मामले में अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जब्रदस्त प्रदर्शन किया गया।
जानकारी के मुताबिक जालंधर निवासी राहुल की पत्नी नीलू गर्भवती थी। उसका ईलाज दोआबा अस्पताल में चल रहा था। कुछ दिन पहले महिला को डिलवरी के लिए अस्पताल लाया गया। पहले तो उन्हें कहा गया कि डिलवरी नार्मल होगी। लेकिन फिर अचानक कहने लगे कि आप्रेशन करना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आप्रेशन में महिला ने बच्ची को जन्म दिया। लेकिन अचानक उन्हें बताया गया कि महिला की हालत ठीक नहीं है। उसे तुरंत किडनी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें पता चला कि लड़की की किडनीयां खराब हो गई हैं।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लड़की गर्भवती थी, उसे किडनी की कोी प्राब्लम नहीं थी। आरोप है कि अस्पताल में ईलाज में लापरवाही बरते जाने के कारण लड़की की किडनीयां खराब हुई और उसकी मौत हो गई। आज देर शाम प्रदर्शनकारियों द्वारा महिला की शव अस्पताल के बाहर लाकर जब्रदस्त प्रदर्शन किया।
सूचना मिलते ही ए.सी.पी. हरसिमरत सिंह पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जब्रदस्त नारेबाजी की। रात तक प्रदर्शन जारी था।
इस संबंधी ए.सी.पी. हरसिमरत सिंह का कहना है कि घटना संबंधी शिकायत पुलिस को मिल चुकी है। साथ ही पुलिस द्वारा सेहत विभाग से घटना की जांच के लिए बोर्ड बिठाया गया है। आज पीड़ित परिवार द्वारा जो और तथ्य पेश किए गए हैं, उन्हें भी मैडीकल बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
मैडीकल बोर्ड की जो भी रिपोर्ट पुलिस को मिलेगी, उसके मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल के बाहर जब्रदस्त प्रदर्शन जारी था। इस संबंधी फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की तरफ से पक्ष नहीं मिला है। पक्ष मिलते ही प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें