Prabhat Times
जालंधर। इस समय की बड़ी खबर जालंधर से है। जालंधर के नकोदर चौक के निकट स्थित दोआबा अस्पताल (Doaba Hospital) में देर शाम जब्रदस्त हंगामे की सूचना है। लोगों ने अस्पताल में उपचाराधीन महिला मरीज़ की मौत के मामले में अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जब्रदस्त प्रदर्शन किया गया।
जानकारी के मुताबिक जालंधर निवासी राहुल की पत्नी नीलू गर्भवती थी। उसका ईलाज दोआबा अस्पताल में चल रहा था। कुछ दिन पहले महिला को डिलवरी के लिए अस्पताल लाया गया। पहले तो उन्हें कहा गया कि डिलवरी नार्मल होगी। लेकिन फिर अचानक कहने लगे कि आप्रेशन करना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आप्रेशन में महिला ने बच्ची को जन्म दिया। लेकिन अचानक उन्हें बताया गया कि महिला की हालत ठीक नहीं है। उसे तुरंत किडनी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें पता चला कि लड़की की किडनीयां खराब हो गई हैं।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लड़की गर्भवती थी, उसे किडनी की कोी प्राब्लम नहीं थी। आरोप है कि अस्पताल में ईलाज में लापरवाही बरते जाने के कारण लड़की की किडनीयां खराब हुई और उसकी मौत हो गई। आज देर शाम प्रदर्शनकारियों द्वारा महिला की शव अस्पताल के बाहर लाकर जब्रदस्त प्रदर्शन किया।
सूचना मिलते ही ए.सी.पी. हरसिमरत सिंह पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जब्रदस्त नारेबाजी की। रात तक प्रदर्शन जारी था।
इस संबंधी ए.सी.पी. हरसिमरत सिंह का कहना है कि घटना संबंधी शिकायत पुलिस को मिल चुकी है। साथ ही पुलिस द्वारा सेहत विभाग से घटना की जांच के लिए बोर्ड बिठाया गया है। आज पीड़ित परिवार द्वारा जो और तथ्य पेश किए गए हैं, उन्हें भी मैडीकल बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
मैडीकल बोर्ड की जो भी रिपोर्ट पुलिस को मिलेगी, उसके मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल के बाहर जब्रदस्त प्रदर्शन जारी था। इस संबंधी फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की तरफ से पक्ष नहीं मिला है। पक्ष मिलते ही प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
- कोरोना काल में कैप्टन सरकार का बड़ा ऐलान
- नई टैंशन! पानी में भी मिला Corona वायरस
- DC वीरेन्द्र शर्मा का कमाल! कोरोना संक्रमण नहीं बल्कि अब इस काम में लुधियाना सबसे आगे
- जालंधर की Dilkusha Market में हेल्थ विभाग की बड़ी रेड
- जालंधर के CP दफ्तर में धरने पर बैठे पूर्व CPS के.डी. भंडारी
- जालंधर की Dilkusha Market में हेल्थ विभाग की बड़ी रेड
- बड़ा हादसा! Covid Patient को ऑक्सीज़न लगाते समय सिलेंडर ब्लास्ट
- इस बड़े Bank ने दिया ग्राहकों को झटका, अपने खाते से पैसे निकालना हुआ मंहगा
- विदेश में भी धूम मचाएगी जालंधर की छौरी पलक कोहली
- DGP के इस आदेश से पंजाब पुलिस में हड़कंप, होगी ‘चहेते’ SHO’s की छुट्टी!