Prabhat Times

जालंधर। हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के एम.वॉक. (मेंटल हेल्थ एंड काउंसलिंग) सेमेस्टर-III की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

पूजा चुघ एवं गुरनीत कौर ने 9.00 एसजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया।

हरप्रीत कौर ने 8.00 एसजीपीए तथा जानवी ने 7.40 एसजीपीए प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने सभी छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी लगन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है।

उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्या ने विभागाध्यक्ष डॉ. अशमीन कौर तथा विभाग की अध्यापिकाओं सुश्री प्रिया एवं सुश्री नंदिता के समर्पित मार्गदर्शन और अथक प्रयासों की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के कुशल निर्देशन और छात्राओं की मेहनत ने महाविद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को और सुदृढ़ किया है।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel