Prabhat Times
जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की बी.कॉम (एफ.एस.) की होनहार छात्रा नेहा ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प से महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
नेहा ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ढ्ढष्ट्रढ्ढ) द्वारा आयोजित आईसीएआई कॉमर्स ओलंपियाड 2025-26 में देशभर से भाग लेने वाले 1,608 प्रतिभागियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें नकद पुरस्कार के साथ-साथ प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नेहा की इस सफलता ने न केवल उसके परिवार बल्कि समूचे महाविद्यालय को गर्व की अनुभूति करवाई है।
उनकी यह उपलब्धि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने नेहा को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक सफलताएँ संस्थान की गुणवत्ता एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाती हैं।
उन्होंने नेहा को भविष्य में भी इसी प्रकार परिश्रम करते हुए उच्च शिखरों को छूने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पीजी कामर्स एवं प्रबंधन विभाग की अध्यक्ष श्रीमती मीनू कोहली तथा कॉमर्स क्लब की प्रभारी डॉ. सीमा खन्ना भी उपस्थित रहीं।
उन्होंने नेहा की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा अन्य विद्यार्थियों को भी इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
यह उपलब्धि हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की शैक्षणिक परंपरा और गुणवत्ता का सशक्त प्रमाण है एवं अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
————————————————————–
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR












