Prabhat Times
चंडीगढ़। (Olympian Neeraj Chopra Tokoyo 2020) ओलम्पिक खेल में एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय सेना के सूबेदार नीरज चोपड़ा (वी.एस.एम.) की गौरवमयी उपलब्धि को सम्मानित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शनिवार को भारत के इस एथलीट को दो करोड़ रुपए का विशेष इनाम देने का ऐलान किया है। नीरज ने टोक्यो में 87.58 मीटर की थ्रो के साथ जैवलिन में स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भारत और सभी पंजाबियों के लिए गर्व की बात है। भारतीय सेना का सिपाही नीरज चोपड़ा के परिवार की पृष्ठभूमि पंजाब के साथ जुड़ी हुई है।
बताने योग्य है कि नीरज चोपड़ा ने भारत में अधिकतर समय अपनी प्रेक्टिस एन.आई.एस. पटियाला में की है। इससे पहले उसने 2018 में जकार्ता एशियाई खेल और गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीते। जैवलिन थ्रो में वह 88.07 मीटर की थ्रो के साथ भारत का मौजूदा रिकॉर्ड होल्डर है। नीरज ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था और अंडर 20 वर्ग में 86.48 मीटर की थ्रो के साथ विश्व रिकार्ड बनाया था। ओलम्पिक खेल के इतिहास में व्यक्तिगत खेल में यह भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। पहला स्वर्ण पदक पंजाब के अभिनव बिंद्रा ने 2008 में बीजिंग में जीता था। नीरज चोपड़ा ने अपनी पढ़ाई डी.ए.वी.कॉलेज चण्डीगढ़ से की है और 2016 में उसने भारतीय सेना में 4 राजस्थान राईफल्स ज्वाइन की थी।
ये भी पढ़ें
- भारत में इस कंपनी की Vaccine को भी मंजूरी, अब एक ही डोज़ काफी
- बड़ी वारदात! पंजाब के इस शहर में चली गोलियां, शिअद नेता की हत्या
- बड़ी वारदात! जालंधर में जिम मैनेजर से Gun Point पर लूट
- स्कूल में छात्रों की सेहत को लेकर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा आदेश
- त्यौहारी सीजन में कोरोना को लेकर केंद्र ने राज्यों को किया अलर्ट
- फिर दुविधा में कैप्टन अमरिंदर सिंह, अब इस ‘राज़दार’ ने छोड़ा साथ
- हॉकी टीम ने जीता ओलंपिक मेडल, पंजाब के खिलाड़ियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान
- बड़ी खबर! मुश्किल में फंसे Bollywood के ये मशहूर सिंगर
- सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान, सरकार बनते ही इतने यूनिट बिजली मुफ्त
- हिमाचल प्रदेश में फिर Landslide, ये रास्ता हुआ बंद, देखें Video
- एक अगस्त से बदल जाएंगे बैंकों से जुड़े ये नियम