



Prabhat Times
जालंधर। इनोसेंट हार्टस की संस्थापक स्वर्गीय श्रीमती कमलेश बौरी की जयंती के अवसर पर बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा ‘दिशा: एन इनिशिएटिव’ के अंतर्गत ‘कमलेश विज़न प्रोग्राम’ का शुभारंभ किया गया।
यह कार्यक्रम स्वर्गीय श्रीमती कमलेश बौरी की दूरदर्शी सोच, करुणा तथा शिक्षा एवं समाज सेवा के प्रति उनके आजीवन समर्पण को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित किया गया है।
इस अवसर पर डाॅ. रोहन बौरी ने बताया कि इनोसेंट हार्टस आई सेंटर के सहयोग से एक पायलट प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आने वाले महीनों में स्कूलों और कॉलेजों की विभिन्न ब्रांचों में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों की दृष्टि जाँच (विजन स्क्रीनिंग) की जाएगी।
यह इनिशिएटिव इनोसेंट हार्ट्स स्कूल्स की पाँचों ब्रांचों, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन तथा इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के विद्यार्थियों को लाभान्वित करेगी, जिससे हज़ारों लर्नर्स को सिस्टेमैटिक विज़न स्क्रीनिंग और अवेयरनेस सपोर्ट प्राप्त होगा।
स्वस्थ दृष्टि बच्चों के सीखने और उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य आँखों से जुड़ी सामान्य समस्याओं की समय रहते पहचान और उचित प्रबंधन सुनिश्चित करना है।
इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर के योग्य नेत्र विशेषज्ञों और ऑप्टोमेट्रिस्ट्स की टीम कैंपस में विद्यार्थियों की व्यापक नेत्र जाँच करेगी।
इन जाँचों के माध्यम से दृष्टिदोष (रिफ्रैक्टिव एरर्स), भेंगापन एवं आँखों के संतुलन संबंधी विकार, एम्ब्लायोपिया (लेज़ी आई) के शुरुआती लक्षण तथा डिजिटल आई स्ट्रेन जैसी समस्याओं की पहचान की जाएगी।
जाँच के उपरांत प्रत्येक विद्यार्थी को ‘विज़न स्टेटस कार्ड’ प्रदान किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों को आगे जाँच या उपचार की आवश्यकता होगी, उनके अभिभावकों को सूचित कर उचित मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने बताया कि ‘कमलेश विज़न प्रोग्राम’ स्वर्गीय श्रीमती कमलेश बौरी द्वारा जीवनभर अपनाए गए सेवा, संवेदनशीलता और देखभाल के मूल्यों को प्रतिबिंबित करता है।
प्रिवेंटिव आई केयर निवारक नेत्र देखभाल और समय पर हस्तक्षेप को बढ़ावा देकर यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत क्षमता को पूर्ण रूप से विकसित करने में सहायता करेगा।
इस सार्थक सीएसआर इनिशिएटिव के माध्यम से बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा स्वर्गीय श्रीमती कमलेश बौरी की प्रेरणादायी विरासत को स्वास्थ्य, कल्याण एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास से जुड़े पहलों के माध्यम से जीवंत बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखता है।
—————————————————————————-


————————————–





