Prabhat Times

Amritsar अमृतसर। (nri murder outsiders entered house shot pistol amritsar) पंजाब के अमृतसर में एक एनआरआई को गोलियां मारने का मामला सामने आया है।

अमृतसर के दबुर्जी सुबह 7.30 बजे के करीब दो युवक घर में घुसे और परिवार के सामने गोलियां मार दी।

फिलहाल पीड़ित घायल है और उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच सीसीटीवी को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

घायल की पहचान सुखचैन सिंह के तौर पर हुई है। ये अमेरिका में रहता था।

गोलियां मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। - Dainik Bhaskar

सीसीटीवी फुटेज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह तकरीबन 7.30 बजे की है।

सुखचैन सिंह जिम जाने से पहले ब्रश कर रहे थे। तभी दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और घर में दाखिल हो गए।

घर के अंदर दाखिल होते ही आरोपी उनकी मर्सिडिज कार के कागज दिखाने की मांग करने लगे।

जब सुखचैन ने इसका विरोध किया तो आरोपी वेपन दिखा सुखचैन सिंह को अंदर की तरफ ले गए।

आरोपियों ने पिस्टल से तीन फायर कर दिए। जिनमें से दो गोलियां सुखचैन सिंह को लगी।

आरोपी सुखचैन पर और गोलियां दागना चाहते थे, लेकिन उनका वैपन अटक गया।

सुखचैन की पत्नी ने बताया कि जब वैपन अटक गया तो आरोपी घर से फरार हो गए। वे तुरंत सुखचैन को अस्पताल में ले आए।

फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सुखचैन की पत्नी ने बताया कि वे उनकी दूसरी पत्नी हैं और उनकी पहली पत्नी ने सुसाइड कर लिया था।

पहली पत्नी के परिवार से चल रहा विवाद

पारिवारिक सदस्य परमजीत सिंह ने बताया कि सुखचैन का उनकी पहली पत्नी के परिवार से विवाद चल रहा था।

उनकी पहली पत्नी ने सुसाइड किया था। इसके बाद मृतक पत्नी के मायका पक्ष की तरफ से एफआईआर भी करवाई गई थी और मामला कोर्ट में चला था।

उनके दो बच्चे हैं, जो सुखचैन के साथ ही रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि तकरीबन 5 महीने पहले उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली थी।

एक महीने पहले लौटा था सुखचैन

परमजीत ने बताया कि सुखचैन अमेरिका में रहता था। उनका एक भाई अमेरिका में है।

लेकिन पत्नी के सुसाइड के बाद बच्चों की देखरेख के चलते तकरीबन 1 साल से वे भारत रह रहा था। बीच में कई बार उसने काम के सिलसिले में अमेरिका का चक्कर लगाया।

तकरीबन एक महीने पहले उनकी पत्नी का एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद सुखचैन एक महीने से अमृतसर के दबुर्जी में ही रुका हुआ था।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1