Prabhat Times

Amritsar अमृतसर। (nri house firing case amritsar CCTV Footage) दिन निकलते ही अमृतसर में हुई एनआरआई के घर में घुसकर गोली बारी की सीसीटीवी फुटेज ने सब को हिला कर रख दिया है।

बेखौफ अपराधियों ने जैसे परिवार के सामने एनआरआई को गोलियां मारी झकझौर कर रख देने वाला मंजर रहा। मासूम बच्चे हाथ जोड़ते रहे, परिवार बिलखता रहा, लेकिन बेखौफ अपराधी गोलीबारी करते रहे।

देखें सीसीटीवी फुटेज

पंजाब के अमृतसर में शनिवार सुबह NRI पर उसके घर में घुसकर फायरिंग की गई। इस घटना में युवक को 2 गोलियां लगी हैं। घायल की पहचान सुखचैन सिंह के रूप में हुई है, जो अमेरिका में रहता था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

फिलहाल घायल NRI का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, जिम जाने से पहले वह दांत साफ कर रहा था, तभी दो युवक घर में घुस आए। उन्होंने NRI युवक पर हमला कर दिया।

मां और बच्चे हाथ जोड़कर युवक को छोड़ देने की गुहार लगा रहे थे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अमृतसर के पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7.05 बजे बाइक सवार 2 बदमाश घर में घुसे। घर में घुसते ही आरोपी उसकी मर्सिडीज कार के कागजात मांगने लगे।

सुखचैन ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने हथियार दिखाकर सुखचैन सिंह को अंदर ले गए।

आरोपियों ने पिस्तौल से गोलियां चलाईं। जिनमें से 2 सुखचैन सिंह को लगीं। आरोपी सुखचैन पर और गोलियां चलाना चाहते थे, लेकिन उनका हथियार फंस गया।

सुखचैन की पत्नी के मुताबिक, जिस समय यह घटना हुई, उस समय घर में 2 बच्चे और एक बुजुर्ग मां समेत 5 लोग थे।

छोटे बच्चे अपने पिता को छोड़ने के लिए हाथ जोड़कर गुहार लगाते रहे। लेकिन आरोपियों की मंशा उन्हें जान से मारने की थी।

तीन गोलियां लगने के बाद जब हथियार फंस गया तो आरोपी घर से भाग गए।

9 महीने पहले मिली थी धमकी

परिवार के सदस्य परमजीत सिंह ने बताया कि सुखचैन का अपनी पहली पत्नी के परिवार से विवाद चल रहा था।

उसकी पहली पत्नी ने 2022 में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद मृतक पत्नी के मायके पक्ष की ओर से एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।

जिसमें पुलिस जांच में सुखचैन को निर्दोष पाया गया, जबकि सुखचैन की मां के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है।

मामला अभी कोर्ट में था। उसके 2 बच्चे हैं, जो सुखचैन के साथ रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब 5 महीने पहले उसे जान से मारने की धमकी मिली थी।

1 महीने पहले लौटा था विदेश से

परमजीत ने बताया कि सुखचैन अमेरिका में रहता था। अमेरिका में उसका एक भाई है। लेकिन पत्नी की आत्महत्या के बाद वह बच्चों की देखभाल के चलते करीब 1 साल से भारत में रह रहा था। बीच में वह काम के सिलसिले में कई बार अमेरिका गया।

तकरीबन एक महीने पहले उनकी पत्नी का एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद सुखचैन एक महीने से अमृतसर के दबुर्जी में ही रुका हुआ था।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1