Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (Nitin Kohli will join aam admi party punjab) विधायक रमन अरोड़ा की भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्तता से धूमिल हुई आम आदमी पार्टी की छवि को अब उत्तर भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाज के हर वर्ग से दिल से जुड़े नितिन कोहली सुधारेंगे।
नितिन कोहली द्वारा जॉइनिंग के लिए यैस करने के बाद विधानसभा हल्का जालंधर सेंट्रल से आप हाईकमान की हल्का इंचार्ज की तलाश खत्म हो गई।
ऑल इंडिया हॉकी संगठन के उपाध्यक्ष और उत्तर भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति नितिन कोहली को वीरवार को आप पार्टी के बड़े नेता खुद जॉइन करवाएंगे।
बता दें कि रमन अरोड़ा की भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्तता के बाद से आप हाईकमान बहुत ही असमंजस में था कि ऐसी स्थिति में पार्टी की नैया कौन पार लगा सकता है।
इसके लिए नितिन कोहली से पिछले कई दिनों से आप हाईकमान द्वारा संपर्क किया जा रहा था।
पता चला कि आज नितिन कोहली द्वारा आप हाइकमान को पार्टी ज्वाइन करने के लिए यैस कर दी गई है।
नितिन कोहली के आप ज्वाइन करने से सिर्फ जालंधर सेंट्रल में ही नहीं बल्कि पूरे दोआबा और पंजाब में पार्टी को बहुत फायदा मिलेगा।
बेदाग छवि वाले और समाज के हर वर्ग से जुड़े नितिन कोहली के राजनिति में आने के ऐलान से राजनीतिक हल्कों में हड़कंप मच गया है।
इसका कारण ये है कि नितिन कोहली आज तक सिर्फ किंग मेकर की भूमिका में ही रहे। पहली बार नितिन कोहली द्वारा खुद राजनीति मैदान में उतरने का मन बनाया है। उनके इस फैसले से आप को तो फायदा होगा ही साथ में पब्लिक और आप सरकार के बीच की दूरियां खत्म होंगी।
—————————————————
ऐसा क्या करें कि बन जाएं करोड़पति… जानें अनिरुद्ध कौशल और एक्सपर्ट संजय कथूरिया की बातचीत, देंखें वीडियो
————————————————-
ये भी पढ़ें –
- जालंधर – रमन अरोड़ा अदालत में पेश, इतने दिन विजिलेंस कस्टडी में रहेंगे MLA
- जालंधर – रमन अरोड़ा बेनामी संपत्तियां ढूंढ रही है विजिलेंस
- MLA रमन अरोड़ा के घर से मिला इतना कैश और ज्वेलरी, करीबियों के ठिकानों पर भी विजिलेंस की दबिश
- होटल, कमर्शियल कांपलेक्स, रियल एस्टेट… MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड में बड़ा अपडेट
- MLA रमन अरोड़ा को लेकर घर से निकली विजिलेंस, विजिलेंस के राडार पर करीबी रिश्तेदार
- स्वर्ग नर्क यहीं हैं – MLA रमन अरोड़ा केस में बोले CM Bhagwant Mann, अफसरों, लीडरों को दी ये चेतावनी
- जालंधर के पड़ौसी शहर का CIA इंचार्ज समेत 4 पुलिस वाले अरेस्ट, DIG नवीन सिंगला ने किया खुलासा
- Big Breaking : जालंधर में MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड
- सिविल जज की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला