



Prabhat Times
- बिजली घर से मेन रोड तक नई निर्माण कार्य से 15–20 साल पुरानी मांग हुई पूरी
जालंधर। जालंधर सेंट्रल के इंचार्ज नितिन कोहली द्वारा वार्ड नंबर 12 में करीब 85 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉक टाइल्स लगाकर तैयार की गई सड़क को आज विधिवत रूप से जनता को समर्पित किया गया।
इलाके के निवासियों की यह मांग पिछले कई वर्षों से लंबित थी और करीब 15 से 20 वर्षों से यह सड़क न बनने के कारण लोगों को आवागमन के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
अब इस सड़क के तैयार होने से इलाके के लोगों में खुशी की लहर है।
यह विकास कार्य बिजली घर से मेन रोड तक करवाया गया है, जिसके तहत पूरे रास्ते पर इंटरलॉक टाइल्स लगाकर सड़क का नया निर्माण किया गया है।
इस परियोजना के पूरा होने से इलाके के लोगों को सुगम आवागमन के साथ-साथ बेहतर बुनियादी ढांचा भी प्राप्त हुआ है।
इस मौके पर वार्ड नंबर 12 से आम आदमी पार्टी के काउंसलर शिवम शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को आज पूरा होते देखकर खुशी महसूस हो रही है।
उन्होंने नितिन कोहली का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी अगुवाई में वार्ड में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं और आने वाले समय में भी कई जनहितैषी परियोजनाएं इलाके को समर्पित की जाएंगी।
इस अवसर पर नितिन कोहली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा लोगों की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि चाहे सड़कों के निर्माण का कार्य हो, सीवरेज व्यवस्था को सुधारना हो, ट्रैफिक समस्याओं का समाधान हो या इलाकों में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था—हर क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम हो रहा है।
इसके साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली जैसी जनहितैषी सुविधाएं भी लोगों को बड़ी राहत दे रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा योजना, महिलाओं की आर्थिक मजबूती के लिए घोषित योजनाएं और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख इस बात का प्रमाण हैं कि आम आदमी पार्टी हमेशा लोगों के हितों के लिए मजबूती से खड़ी है।
नितिन कोहली ने कहा कि आने वाले समय में भी जालंधर सेंट्रल के हर वार्ड में विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा तथा लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इलाका निवासियों ने इस विकास कार्य के लिए खुशी जताते हुए कहा कि कई वर्षों से लंबित चली आ रही मांग को अब पूरा होते देखकर लोगों में उत्साह है और इससे इलाके की तस्वीर बदलेगी।
इस मौके पर त्रिलोक सिंह सरां, समीर मरवाहा, संजीव त्रेहन, राम लुभाया, बाबा रोशन अली, मुल्क राज, जसमीत और रामपाल सरोआ भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
—————————————————————————-


————————————–





