Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (Nitin Kohli reached Jalandhar Electronic Market, Phagwara Gate) आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने बुधवार को फगवाड़ा गेट का दौरा किया और व्यापारियों के साथ बैठक की।
फगवाड़ा गेट जालंधर का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक मार्केट है। वहां पहुंचकर कोहली ने व्यापारियों से सीधे बातचीत की और उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा व्यापार हित में उठाए गए अहम कदम राज्य में इंस्पेक्टर राज खत्म करने के बारे में जानकारी दी।
दुकानदारों और कारोबारियों को संबोधित करते हुए कोहली ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है, जिससे वर्षों से चली आ रही इंस्पेक्टर राज की प्रथा खत्म हो गई है। यह मांग लंबे समय से पंजाब के व्यापारी समुदाय द्वारा की जा रही थी।
स्थानीय व्यापारियों ने सरकार के इस फैसले का गर्मजोशी से स्वागत किया और व्यापार को सरल बनाने व कारोबारी विश्वास को मजबूत करने के लिए आम आदमी पार्टी की सराहना की।
इससे पहले भी नितिन कोहली ने इंस्पेक्टर राज को समाप्त करने के लिए भगवंत मान सरकार की तारीफ करते हुए कहा था, “पंजाब सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे छोटे व्यापारियों को बहुत राहत मिली है।
व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर है। मैं हमारे नेता अरविंद केजरीवाल जी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी का आभार प्रकट करता हूं।”
कोहली ने बताया कि नए नियमों के तहत अब 20 से कम कर्मचारियों वाले प्रतिष्ठानों में बार-बार निरीक्षण नहीं होगा।
अब इंस्पेक्टर केवल 6 महीने में एक बार ही निरीक्षण कर सकेंगे, जिससे रोजमर्रा के कारोबार में अनावश्यक दखल नहीं होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि कर्मचारियों के लिए ओवरटाइम की सीमा 50 घंटे से बढ़ाकर 144 घंटे कर दी गई है।
वहीं, 20 से अधिक कर्मचारियों वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों को अब 24 घंटे के भीतर रजिस्ट्रेशन की मंजूरी मिल जाएगी अन्यथा वह आवेदन स्वतः स्वीकृत माना जाएगा।
————————————————————-
सोना वालिया का “कौर सिंह दा मान” धार्मिक गीत रिलीज़, देखें वीडियो
—————————————————
ये भी पढ़ें –
- दिल्ली में इन वाहनों की एंट्री बैन, इस दिन से लागू होगे नए आदेश
- CM Mann कैबिनेट में बड़ा फैसला! पंजाब के कारोबारियों को दी ये बड़ी राहत
- Operation Sindoor पर बड़ा खुलासा
- बिजली बिलों को लेकर आई ये बड़ी खबर
- Income Tax ने ITR फाइलिंग में किए ये बड़े बदलाव
- CM भगवंत मान कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला! SC परिवारों को दी ये बड़ी राहत
- MLA क्रप्शन केस में बड़ा खुलासा – इस कमर्शियल प्रोपर्टी में इनवेस्ट की करोड़ों की Black Money
- स्टूडेंट वीज़ा पर इस देश ने की सख्ती, लगाई ये पाबंदी