Prabhat Times

जालंधर। लाडोवाली रोड स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट बड़े ही उत्साह और रंगारंग माहौल में आयोजित की गई।

इस अवसर पर श्री नितिन कोहली, हलका इंचार्ज आम आदमी पार्टी (आप) जालंधर सेंट्रल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जोश के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में नितिन कोहली ने कहा कि खेल शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ जीवन में अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास को मजबूत बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि युवा देश की असली ताकत हैं और ऐसे आयोजन उनके भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं।

उन्होंने कॉलेज प्रबंधन समिति और अध्यापक वर्ग की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

अंत में श्री नितिन कोहली ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक मेहनत व लगन के साथ सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। यह वार्षिक स्पोर्ट्स मीट विद्यार्थियों के लिए यादगार और प्रेरणादायक साबित हुई।

———————————————–

ये भी पढ़ें

जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला

मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च

फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट

पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां

कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel