Prabhat Times

  • इलाके की पुरानी सीवरेज समस्या से मिलेगी राहत, ‘बुक कल्चर’ पहल को मिला लोगों का समर्थन

जालंधर। सेंट्रल हलके के दातार नगर इलाके में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के विकास कार्यों की शुरुआत आज हलका इंचार्ज जालंधर सेंट्रल नितिन कोहली द्वारा की गई।

इस परियोजना से इलाके के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही सीवरेज समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस मौके पर नितिन कोहली ने कहा कि दातार नगर में सीवरेज पाइपलाइन का यह कार्य इलाके के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह परियोजना शुरू की गई है और इसके पूरा होने के बाद गंदे पानी की निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

उन्होंने कहा कि जालंधर सेंट्रल के विभिन्न इलाकों में भी इस तरह के विकास कार्य लगातार करवाए जा रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल, सीवरेज व्यवस्था और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर एक प्रेरणादायक दृश्य भी देखने को मिला। कुछ समय पहले नितिन कोहली द्वारा समाज में ‘बुके कल्चर से हटकर बुक कल्चर अपनाने’ की एक पहल शुरू की गई थी।

दातार नगर के निवासियों ने इस संदेश को अपनाते हुए उद्घाटन के मौके पर उनका सम्मान फूलों के बुके की बजाय एक किताब भेंट करके किया।

नितिन कोहली ने मोहल्ला वासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि लोग इस पहल को अपने जीवन में अपना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किताबें ज्ञान का सबसे बड़ा स्रोत हैं और समाज में बुक कल्चर को बढ़ावा मिलना एक सकारात्मक संकेत है।

इस मौके पर त्रिलोक सिंह सरां, मनीष शर्मा तथा अन्य मोहल्ला निवासी भी उपस्थित थे।

इलाके के लोगों ने विकास कार्यों की शुरुआत के लिए नितिन कोहली का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र की एक बड़ी समस्या का समाधान होगा।

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel