Prabhat Times

New Delhi नई दिल्ली। (new mobile number connection foreigners changed otp sent email jio airtel vodafone) विदेशी नागरिकों के लिए भारत सरकार ने नियमों में कुछ बदलाव किया है।

अब नया नंबर लेने पर उन्हें ये जरूरी काम करना होगा।

ये कहा जा सकता है कि अब उनके लिए नया नंबर लेना काफी आसान हो गया है।

सरकार की तरफ से मोबाइल नियमों में समय समय पर बदलाव किया जाता है।

अब एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है, लेकिन इस बार बदलाव विदेशी नागरिकों के लिए किया गया है।

दरअसल पहले विदेश नागरिकों को भारतीय नंबर लेने में काफी समस्या होती थी,

अब सरकार ने इसमें बदलाव कर दिया है और उनके लिए नया नंबर आसान बना दिया है।

क्योंकि OTP हासिल करने के नियमों कुछ बदलाव हुए हैं और इसकी जानकारी आज हम आपको विस्तार से देने वाले हैं-

किन यूजर्स पर पड़ेगा असर?

भारतीय यूजर्स के लिए फिलहाल नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इसका सीधा असर विदेशी नागरिकों पर पड़ने वाला है।

क्योंकि पहले उन्हें भारत आने के बाद नया नंबर हासिल करने में काफी परेशानी होती थी।

लेकिन नए नियमों में उनके लिए नया नंबर हासिल करना आसान होने वाला है।

क्योंकि अब उन्हें ओटीपी देने के लिए कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है।

बल्कि वह इसके लिए Email का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पहले क्या होता था ?

पहले विदेशी नागरिकों को सिम हासिल करने के लिए किसी स्थानीय नंबर का इस्तेमाल करना होता था और उनके नंबर पर ओटीपी आता था, लेकिन अब इसे वैकल्पिक कर दिया गया है।

यानी वह चाहें तो ओटीपी हासिल करने के लिए ईमेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यानी उनके पास स्थानीय नंबर होना अनिवार्य नहीं है।

सरकार की तरफ से हाल ही में इसको लेकर फैसला लिया गया है जो कई विदेशी नागरिकों को राहत दे सकता है।

EKYC अनिवार्य

ये पहली बार नहीं है जब सरकार ने नया मोबाइल कनेक्शन लेने के नियमों में ऐसा बदलाव किया है।

इससे पहले भी सरकार की तरफ स्थानीय नागरिकों के लिए नए कनेक्शन के नियमों में बदलाव किया गया था।

इसमें EKYC को अनिवार्य कर दिया गया था। दरअसल ये फैसला इसलिए लिया गया था।

क्योंकि स्कैम लगातार हो रहे थे और कई मामलों में यूजर्स को पता भी नहीं होता था और उनके नाम से सिम हासिल कर ली जाती थी।

यही वजह है कि अब अगर किसी भी यूजर को सिम हासिल करनी है तो उसे EKYC करवाना अनिवार्य है।

————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1