Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (nagar kirtan jalandhar 12 april) खालसा के साजना दिवस के संबंध में समूह सिख सभाओं, धार्मिक जत्थेबंदियां, स्त्री सत्संग सभा, गतका खाड़ा, निंहग सिंह जत्थेबंदीयों सेवा सोसाइटीयों तथा समूह साध संगत के सहयोग से विशाल नगर कीर्त्तन 12 अप्रैल को निकाला जा रहा है।

गुरूद्वारा छेवीं पातशाही के मुख्य सेवादार गुरकिरपाल सिंह ने बताया कि वैसाखी और खालसा की साजना दिवस के मौके पर विशाल नगर कीर्त्तन निकाला जा रहा है।

नगर कीर्त्तन 12 अप्रैल को दोपहर 23 बजे ऐतिहासिक स्थान गुरूद्वारा छेवीं पातशाही से शुरू होकर मीरी पीरी मार्ग, 120 फुटी रोड़, हरबंस नगर, जे.पी. नगर, आदर्श नगर, अशोक नगर, अवतार नगर रोड़, डाक्टर भीम राव अंबेदकर चौक, गुरूद्वारा गुरू नानक मिशन, गुरूद्वारा साहिब माडल टाउन से होते हुए गुरूद्वारा नौवीं पातशाही दुःख निवारण साहिब गुरू तेग बहादुर नगर में संपन्न होगा।

मुख्य सेवादार गुरकिरपाल सिंह ने बताया कि नगर कीर्त्तन धन धन साहिब श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में और पांच प्यारों के नेतृत्व में आरंभ होगा।

गुरकिरपाल सिंह ने समूह साध संगत से अपील की है कि विशाल नगर कीर्त्तन में शामिल हों।

——————————————————————–

ऐसे आसानी से हो जाएगा NDA एग्ज़ाम क्रेक – जानें टिप्स विशाल उपध्याय और अनिरूद्ध कौशल की बातचीत

———————————————–

खबरें ये भी हैं…

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1