Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर के धार्मिक स्थल में चर्चित गैंगस्टर आमने सामने हो गए हैं। पता चला है कि धार्मिक स्थल में ही बदमाशों के गैंग व उनके गुर्गों में ईंटे चली है। कुछ लोग घायल होने की सूचना है।
जानकारी के मुताबिक जालंधर में नार्थ हल्के से मेयर विनीत धीर को हल्का इंचार्ज नियुक्त किया गया। इसके पश्चात विनित धीर द्वारा आज शाम शुकराना यात्रा का आयोजन किया गया था।
टांडा रोड़ पर स्थित धार्मिक स्थल में वनीत धीर के समर्थक इकट्ठे हुए। इस दौरान शहर के परस्पर विरोधी गुट भी शुकराना यात्रा में पहुंचे।
इस दौरान एक गुट द्वारा अपने नेता का नाम लेकर नारेबाजी कर दी गई। जिससे विरोधी गुट द्वारा भी नारेबाजी की तो दोनो ग्रुपों में तल्खी बढ़ गई।
इस दौरान दोनों गुटों के लोग आमने सामने आ गए। पता चला है कि दोनो गुटों में पथराव भी हुआ है। कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। चर्चा है कि दोनों गुटों के नेताओं के खिलाफ अपराधिक केस भी दर्ज हैं।
———————————————————————————————–


————————————–










