Prabhat Times
जालंधर। (Murder Dharampura Abadi Jalandhar) महानगर जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के कैंट सब-डिवीज़न के अंर्तगत आते प्रतापपुरा से खांबड़ा एरिया में युवक का खून से लथपथ शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है। युवक के सिर के पिछले हिस्से में गहरा घाव पाया गया है। पुलिस ने गोली चलने की घटना से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में मृत्यु के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस घटना से जुड़े हर एक पहलू पर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय धर्मपुरा (Dharampura) आबादी से खांबड़ा की तरफ जाते कच्चे मार्ग पर खून से सना युवक का शव मिला। कच्चे रास्ते से गुजरते कुछ लोगो ने देखा तो ईलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ए.सी.पी. कैंट मेजर सिंह व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। युवक का शव कच्चे रास्ते में खेतों के आसपास लगी कंटीली तारों में फंसा हुआ था। मोटर साईकल उसके ऊपर गिरा था। युवक के सिर के पीछे गहरा घाव देखा गया। साथ ही युवक के बाजू पर भी जले के घाव पाए गए हैं। पुलिस जांच में युवक की पहचान हंस राज वासी धर्मपुरा (Dharampura) आबादी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त की है।
ए.सी.पी. कैंट मेजर सिंह ने बताया कि मृतक हंस राज के परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि वे अपने किसी जानकार के साथ 9.30 बजे के आसपास घर से निकला था। दोपहर के समय उसका शव मिला। एसीपी मेजर सिंह ने बताया कि युवक के सिर के पिछले हिस्से में गहरा घाव है। फिलहाल कहना मुश्किल है कि ये घाव किस चीज़ का है। लेकिन जिस तरीके से खून बह रहा है, संभावना है कि किसी नुकीली चीज़ सिर में लगी।
एसीपी मेजर सिंह ने बताया कि हंस राज के खिलाफ भी पहले अपराधिक केस दर्ज हैं। बाजू पर जले के निशान संबंधी एसीपी ने बताया कि मोटर साईकल भी उसके ऊपर गिरा मिला। संभावना है कि मोटर साईकल का गर्म साईलैंसर उसकी बाजू पर लगा। एसीपी मेजर सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। एसीपी ने बताया कि जांच की जा रही है कि हंस राज सुबह किन्ह युवकों के साथ घर से निकला था। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ताकि मृत्यु के कारणों का पता चल सके।
ये भी पढ़ें
- जालंधर के इस ईलाके में पुलिस की रेड, ‘प्रधान’ करवा रहा था गंदा धंधा!
- FB पर लाइव होकर जहर निगलने वाले धर्मपाल बख्शी की मृत्यु
- बड़ी सफलता! पकड़े गए Amritsar में दहशत फैलाने वाले लुटेरे
- 1 सितंबर से बदल जाएगा ये सब, पढ़ें क्या होगा असर
- जालंधर में व्यक्ति ने FB पर लाइव होकर निगला जहर!, कांग्रेसी MLA का नाम लेकर बताई वजह
- जालंधर में महिला पर Acid Attack, सामने आई ये वजह
- टेक्सपेयर्स को बड़ी राहत, वित्त मंत्रालय ने किया ये ऐलान
- कुदरत का कहर! इस राज्य में बादल फटने से भारी तबाही, कई लोग लापता
- Maruti Suzuki की सबसे ज्यादा बिकने वाली ये कार Safety Test में फेल