Prabhat Times
- राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजे नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने बांधा समां..
जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की विभिन्न स्कूल शाखाओं में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्ति-भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रमों का आयोजन ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं देखरेख में किया गया।
इस अवसर पर स्कूल परिसरों में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और विद्यार्थियों ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं तथा उनके द्वारा दिए गए प्रेम, सत्य, धर्म और एकता के संदेश को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न स्कूल शाखाओं में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी राधा-कृष्ण, गोप-गोपियों और श्री कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों में सजकर विद्यालय पहुंचे।
बच्चों की मनमोहक वेशभूषा ने सभी का मन मोह लिया। कहीं विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण और राधा के प्रेम को दर्शाते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए, तो कहीं मधुर भजनों और कृष्ण भक्ति से वातावरण को आध्यात्मिक रंग दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ‘मटकी फोड़’ गतिविधि में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत किया।
बच्चों ने नृत्य, गीत, नाट्य प्रस्तुतियों, कृष्ण लीला तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्री कृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।
इस पावन अवसर पर चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समूह स्टाफ को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण का जीवन हमें प्रेम, करुणा, मित्रता, कर्म, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
——————————————————————————————


————————————–










