Prabhat Times 

जालंधर। फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा की घर चोरी की वारदात की सूचना है। पता चला है कि एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा के घर में तैनात होम गार्ड की महिला कर्मचारी सोने, डायमंड के गहने, कैनेडियन डॉलर व हज़ारों की भारतीय करंसी चोरी कर ले गई।

आरोप है कि एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात वहीं तैनात होमगार्ड की महिला कर्मचारी मनजीत कौर पर लगा है। फगवाड़ा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

जानकारी के मुताबिक एसपी माधवी शर्मा की मां संतोष कुमारी पत्नी अशोक कुमार वासी गिलकौ ग्रीन होशियारपुर रोड़, फगवाड़ा ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी माधवी शर्मा बतौर एसपी फगवाड़ा तैनात हैं।

संतोष कुमारी के मुताबिक उनके घर में होमगार्ड की महिला कर्मचारी मनजीत कौर की तैनाती है। वे रूटीन में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ड्यूटी करती है।

संतोष कुमारी के मुताबिक काफी समय से तैनाती के कारण उनका मनजीत कौर पर विश्वास बना गया था।

मनजीत कौर उनके घर आती जाती रहती थी। संतोष कुमारी ने शिकायत में कहा कि आज उन्होनें अपना अटैची देखा तो उसमें से 20 हज़ार रूपए नकद, सोने की 4 चैन, 3 अंगूठी, एक जोड़ा टॉपस, डायमंड के 2 पेंडेट, तथा 200 कैनेडियन डॉलर चोरी पाए गए।

संतोष कुमारी के मुताबिक उन्होनें तुरंत मनजीत कौर से इस बारे में पूछा तो उसने तसल्लीबख्श जवाब नहीं दिया।

जिस कारण उन्हें यकीन है कि चोरी की ये वारदात होमगार्ड की महिला कर्मचारी मनजीत कौर ने की है।

शिकायत पर थाना सदर फगवाड़ा में मनजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel