Prabhat Times

Mohali मोहाली। (mohali police criminal encounter 2 injured) पंजाब के मोहाली शहर से बड़ी खबर है। मोहाली के गांव सनेट्टा में पुलिस और बदमाशों में ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं।

लूटपाट की वारदातों में संलिप्त पेशेवर अपराधियों की धरपकड़ में दो बदमाश पुलिस की गोलियों से जख्मी हो गए हैं। दोनो को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

पता चला है कि मोहाली के डी.एस.पी. गुरशेर सिंह और सीआईए इंस्पेक्टर शिव कुमार को सूचना मिली थी कि मोहाली एरिया में बदमाश सक्रिय हैं।

हाईवे रॉबरी लूटपाट की वारदातों में संलिप्त कर्मजीत सिंह वासी कुरूक्षेत्र तथा परमजीत सिंह प्रिंस वासी राजपुरा दोनो एरिया में देखे गए हैं।

पुलिस टीम ने तुरंत सर्च शुरू की। गांव सनेट्टा के निकट स्विफ्ट कार में सवार दोनो लुटेरो को पुलिस पार्टी ने घेर लिया। लुटेरो ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। सरेआम हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई।

जवाबी फायरिंग में दोनो लुटेरे घायल हो गए। पुलिस ने दोनो को काबू कर लिया। कार में से हथियार बरामद किए गए हैं. दोनो खतरनाक लुटेरो को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1