हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

Prabhat Times

Panipat पानीपत। (Model Sheetal’s dead body found in canal panipat haryana) पंजाब की इनफ्लूएंसर कमल कौर भाभी की हत्या के बाद अब हरियाणा की मशहूर माडल की हत्या कर दी गई है।

मशहूर माडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की लाश मिली है।

सिम्मी चौधरी 14 जून से लापता थी। वे घर से अपने फ्रेंड के साथ शूटिंग के लिए निकली थी।

उसकी लाश सोनीपत के खरखौदा में नहर में पड़ी थी। उसके हाथ और छाती पर बने टैटू से पहचान हुई है।

शीतल मूल रूप से पानीपत की रहने वाली थी। शनिवार (14 जून) को वह घर से शूटिंग के लिए निकली थी।

हत्या से पहले उसने बहन नेहा को कॉल कर कहा था कि बॉयफ्रेंड ने उसके साथ मारपीट की है।

उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद कॉल कट गई।

जिसके बाद सोमवार सुबह शीतल की लाश सोनीपत से बरामद हुई।

सोनीपत पुलिस ने पुष्टि कर दी कि यह लाश शीतल की है। वहीं आरोपी बॉयफ्रेंड की कार भी रविवार सुबह दिल्ली पैरलल नहर में पड़ी मिली थी।

जिसमें से युवक को लोगों ने निकाल लिया लेकिन मॉडल गायब थी।

जिसके बाद बहन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। उन्होंने हत्या का शक जताया है।

सोनीपत पुलिस ने कही ये बात

खरखौदा में नहर में युवती की डेडबॉडी मिली थी। जिसकी पहचान शीतल के रूप में हुई है।

पानीपत की उरलाना कलां चौकी में गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।

सोनीपत के अस्पताल में पड़ी हरियाणवी मॉडल शीतल की लाश, उसके शरीर पर बने इन्हीं टेटू से उसकी पहचान हुई।

शूटिंग के लिए अहर गांव गई थी मॉडल नेहा ने बताया कि शीतल उसके ही साथ रहती थी।

वह हरियाणवी एल्बम में बतौर मॉडल का काम करती थी। 14 जून को गांव अहर में शूटिंग के लिए गई थी।

जहां से वह वापस नहीं आई। इसके बारे में पता किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

मॉडल सिम्मी की बहन ने लगाया आरोप

होटल में हुई थी सुनील से दोस्ती: नेहा ने बताया कि करीब 6 माह पहले से ही शीतल शूटिंग करने लगी थी। उसने कई गानों में शूटिंग की है।

वह इसराना के रहने वाले सुनील के करनाल के मॉडल टाउन में स्थित होटल सुकून में काम करती थी।

इसी दौरान उसने शूटिंग भी करनी शुरू की थी। होटल में काम करने के दौरान ही सुनील ने शीतल के साथ दोस्ती की थी।

शादीशुदा होने की बात पता चली, काम छोड़ा: नेहा ने बताया कि इसके बाद सुनील उससे शादी करने की बात कहने लगा।

इस बीच शीतल को पता चला कि सुनील पहले से ही शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं।

इसके बाद शीतल ने उसे मना कर दिया और वहां काम भी करना बंद कर दिया, लेकिन सुनील ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

शूटिंग वाली जगह पहुंच कर की सुनील ने मारपीट नेहा ने बताया कि 14 जून की रात डेढ़ बजे शीतल ने उसे वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की थी।

इस दौरान उसने बताया था कि वह काम से निकल रही है और घर आ रही है। सुनील यहां भी पहुंच गया है और उसने उसके साथ मारपीट भी की है।

उसकी गर्दन पर चोट भी मारी है। वह उसे जबरन उसके साथ चलने के बारे में कह रहा है।

हालांकि शीतल ने कुछ ही देर में घर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद से उससे संपर्क टूट गया। रविवार को कार नहर में मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद कहानी का पता लगा।

—————————————————

ये भी पढ़ें 

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1