Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (mla raman arora vigilance bureau case) विधायक रमन अरोड़ा के साथ साथ उनके करीबियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
संभावना के मुताबिक विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रमन अरोड़ा केबेटे राजन अरोड़ा, समधि राजू मदान, करीबी आढ़ती महेश मखीजा को भी केस में नामजद कर लिया है।
नामजद किए गए तीनों आरोपी विदेश न भाग सकें, इसके लिए विजिलेंस ब्यूरो द्वारा एलओसी जारी करने के लिए औपचारिकताएँ पूरी कर ली गई हैं।
उधर, विधायक रमन अरोड़ा पर चारों तरफ शिकंजा कस दिया गया है। विजिलेंस द्वारा शहर के प्रमुख ढाबा मालिक, एक बेकरी मालिक समेत दर्जनों कारोबारियों के ब्यान कलमबद्ध कर लिए गए हैं।
इन लोगों ने साफ कहा है कि रमन अरोड़ा द्वारा उन्हें धमका कर उनसे लाखों रूपए की वसूली की।
बता दें कि कुछ दिन पहले पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार फैलाने वाले विधायक रमन अरोड़ा पर अचानक शिकंजा कस दिया।
रमन अरोड़ा की गिरफ्त मे आने पर खुलासा हुआ कि रमन अरोड़ा की भ्रष्टाचार की जड़ें शहर के लगभग हर कौने में फैली हुई है।
शहर का कोई वर्ग, चाहे वे कोलोनाईजर हो, बिल्डर हो, कपड़ा कारोबारी हो, प्रोपर्टी कारोबारी हो या फिर ढाबा संचालक, बेकरी वाला कोई भी हो। हर कारोबारी रमन अरोड़ा की ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ।
विजिलेंस ब्यूरो जांच में खुलासा हुआ कि क्रप्शन का खेल में बेटा राजन अरोड़ा, समधि राजू मदान और आढ़ती महेश मखीजा शामिल हैं। रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के दिन से ही ये सब लोग फरार हैं।
विजिलेंस की अलग-अलग टीमें क्रप्शन के इस रमन अरोड़ा नाम के पेड़ की जड़ें खोद रहे हैं।
अब तक करोड़ों की प्रोपर्टी का खुलासा!
विजिलेंस की अलग अलग टीमें रमन अरोड़ा के क्रप्शन से बनाए गए साम्राज्य की जड़ें खोद रही है। विजिलेंस सूत्रों की मानें तो अब तक करोड़ों की प्रोपर्टी सामने आ चुकी है। विजिलेंस टीमें रेविन्यू विभाग से संपर्क कर रिकार्ड चैक कर रहे हैं।
यहां तक की प्रोपर्टी किसने बेची, किसने खरीदी, किसके नाम पर है, पहले किस के नाम पर थी, हर ऐंगल पर बारीकी से जांच कर रही हैं।
सूत्रों ने बताया कि अब तक शहर के पॉश एरिया मे कमर्शियल, रेजीडैंशियल इमारतों, का खुलासा हो चुका है। बस, विजिलेंस रिकार्ड अपडेट कर रही है।
महेश मखीजा की महिला रिश्तेदार के पास है क्रप्शन के सबूत
विजिलेंस सूत्रों की मानें तो महेश मखीजा भी विधायक रमन अरोड़ा के बेहद करीबियों मे एक है। शहर में बड़े धार्मिक आयोजनों के साथ साथ प्रोपर्टी कारोबार में भी शामिल है।
सूत्रों का कहना है कि रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद से महेश मखीजा फरार है। पहले ही दिन जब महेश मखीजा के घर रेड हुई तो महेश मखीजा निकल चुका था।
विजिलेंस जांच में पता चला कि महेश मखीजा द्वारा घर में पड़े रमन अरोड़ा की क्रप्शन के कथित सबूत बैगों में भर कर इधर उधर कर दिए गए हैं.
विजिलेंस के लंबे हाथ उक्त बैग इधर उधर करने वालों तक पहुंचे, लेकिन अब विजिलेंस को महेश मखीजा की महिला रिश्तेदार की तलाश है। विजिलेंस का कहना है कि उक्त महिला के पास क्रप्शन के सबूत मिल सकते हैं।
स्कूल में हुई चोरी के मामले में भी उछला था राजू मदान का नाम
बता दें कि बीते साल शहर के एक प्रमुख स्कूल के मालिक के घर चोरी हुई थी। स्कूल मालिक ने पुलिस मे शिकायत दी तो एस.एच.ओ. ने स्कूल मालिक को विधायक रमन अरोड़ा से मिलने की बात कही।
बस फिर क्या था, रमन अरोड़ा के ज़रिए इस मामले की जांच में राजू मदान आ गए। पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मामला तब हाइलाइट हुआ जब चोरी के रूपए कि पूरी रिकवरी स्कूल मालिक तक नहीं पहुंची। लाखों रूपए खुर्दबुर्द हो गया।
मामला उछला तो सारी गाज एक थानेदार पर गिरा दी गई। जबकि शहर और पुलिस हल्कों में चर्चा जोरों पर रही की लाखों रूपए विधायक जी के समधि ले गया है।
चूंकि विधायक रमन अरोड़ा का खासा दबदबा था, इसलिए सारा भार थानेदार और शिकायतकर्ता पर डाल कर कमिश्नरेट पुलिस ने मामला रफा दफा कर दिया।
इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने भी जांच शुरू की थी, लेकिन वहां भी दबदबे के चलते सच्चाई सामने नहीं आ सकी।
संभावना जताई जा रही है कि विजिलेंस ब्यूरो उक्त केस को भी रिइनवेस्टीगेट करने की तैयारी की जा रही है। अगर जांच निष्पक्ष हुई तो राजू मदान के लिए मुसीबत और बढ़ेगी.
—————————————————
ऐसा क्या करें कि बन जाएं करोड़पति… जानें अनिरुद्ध कौशल और एक्सपर्ट संजय कथूरिया की बातचीत, देंखें वीडियो
————————————————-
ये भी पढ़ें –
- जालंधर सैंट्रल विधानसभा हल्के से ‘आप’ की तलाश खत्म, आप जॉइन करेंगे नितिन कोहली
- स्टूडेंट वीज़ा पर इस देश ने की सख्ती, लगाई ये पाबंदी
- जालंधर – रमन अरोड़ा अदालत में पेश, इतने दिन विजिलेंस कस्टडी में रहेंगे MLA
- जालंधर – रमन अरोड़ा बेनामी संपत्तियां ढूंढ रही है विजिलेंस
- MLA रमन अरोड़ा के घर से मिला इतना कैश और ज्वेलरी, करीबियों के ठिकानों पर भी विजिलेंस की दबिश
- होटल, कमर्शियल कांपलेक्स, रियल एस्टेट… MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड में बड़ा अपडेट
- MLA रमन अरोड़ा को लेकर घर से निकली विजिलेंस, विजिलेंस के राडार पर करीबी रिश्तेदार
- स्वर्ग नर्क यहीं हैं – MLA रमन अरोड़ा केस में बोले CM Bhagwant Mann, अफसरों, लीडरों को दी ये चेतावनी
- जालंधर के पड़ौसी शहर का CIA इंचार्ज समेत 4 पुलिस वाले अरेस्ट, DIG नवीन सिंगला ने किया खुलासा
- Big Breaking : जालंधर में MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड
- सिविल जज की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला