Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (mla raman arora shifted to high security jail nabha) एमएलए रमन अरोड़ा की विजिलेंस कस्टडी बेशक खत्म हो गई, लेकिन अभी मुसीबतें कम नहीं हुई हैं।
पहली मुसीबत तो ये है कि विधायक रमन अरोड़ा को कपूरथला जेल प्रशासन द्वारा रखने के लिए इंकार करने के बाद पंजाब की हाई सिक्योरिटी जेल नाभा ले जाया गया है, और दूसरी ये कि विजिलेंस 40 दिनों में कभी भी रमन अरोड़ा की कस्टडी दोबारा ले सकती है। उधर, आढ़ती महेश मखीजा को कुल यानिकि मंगलवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
बता दें कि क्रप्शन केस में विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस द्वारा पहले 5 दिन और फिर 4 दिन की कस्टडी पूरी होने के पश्चात आज दोबारा अदालत में पेश किया गया। अदालत ने रमन अरोड़ा को न्यायिक हिरासत में भेजने के निर्देश दिए।
विजिलेंस टीम रमन अरोड़ा को लेकर कपूरथला सेंट्रल जेल पहुंची।
लेकिन कपूरथले जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रमन अरोड़ा को केंद्रीय जेल कपूरथला में रखने से इंकार कर दिया।
इसके पश्चात रमन अरोड़ा को पंजाब की हाई सिक्योरिटी जेल नाभा भेज दिया गया है।
विजिलेंस दोबारा ले सकती है कस्टडी
उधर, कानून विदों के मुताबिक विजिलेंस रमन अरोड़ा की कस्टडी दोबारा ले सकती है।
जानकारी के मुताबिक रमन अरोड़ा का रिमांड अभी तक 9 दिन हुआ है।
एक केस में ज्यादा से ज्यादा 15 दिन तक जांच एजेंसी कस्टडी ले सकती है।
ये प्रोविज़न बीएनएस की धारा 187(2) में जांच एजेंसियों को मिला है।
सूत्रों का कहना है कि क्रप्शन केस में विजिलेंस जांच अभी चल रही है और साथ ही एक मुख्यारोपी राजू मदान अभी गिरफ्त से बाहर है।
जानकारों का मानना है कि विजिलेंस ब्यूरो द्वारा केस की इनवेस्टीगेशन के दौरान और या फिर राजू मदान के गिरफ्त में आने के पश्चात रमन अरोड़ा की कस्टडी दोबारा लेगी।
—————————————————
ऐसा क्या करें कि बन जाएं करोड़पति… जानें अनिरुद्ध कौशल और एक्सपर्ट संजय कथूरिया की बातचीत, देंखें वीडियो
————————————————-
ये भी पढ़ें –
- जालंधर सैंट्रल विधानसभा हल्के से ‘आप’ की तलाश खत्म, आप जॉइन करेंगे नितिन कोहली
- स्टूडेंट वीज़ा पर इस देश ने की सख्ती, लगाई ये पाबंदी
- जालंधर – रमन अरोड़ा अदालत में पेश, इतने दिन विजिलेंस कस्टडी में रहेंगे MLA
- जालंधर – रमन अरोड़ा बेनामी संपत्तियां ढूंढ रही है विजिलेंस
- MLA रमन अरोड़ा के घर से मिला इतना कैश और ज्वेलरी, करीबियों के ठिकानों पर भी विजिलेंस की दबिश
- होटल, कमर्शियल कांपलेक्स, रियल एस्टेट… MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड में बड़ा अपडेट
- MLA रमन अरोड़ा को लेकर घर से निकली विजिलेंस, विजिलेंस के राडार पर करीबी रिश्तेदार
- स्वर्ग नर्क यहीं हैं – MLA रमन अरोड़ा केस में बोले CM Bhagwant Mann, अफसरों, लीडरों को दी ये चेतावनी
- जालंधर के पड़ौसी शहर का CIA इंचार्ज समेत 4 पुलिस वाले अरेस्ट, DIG नवीन सिंगला ने किया खुलासा
- Big Breaking : जालंधर में MLA रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड
- सिविल जज की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला