Prabhat Times

प्रीत सूजी

जालंधर:पंजाब के MLA परगट सिंह भी IPS बन सकते हैं! ये चर्चा इसलिए छिड़ी हैं क्योंकि पंजाब सरकार द्वारा पदौन्नत होकर आई.पी.एस. बनने वाले पी.पी.एस. अधिकारियों की लिस्ट में पंजाब पुलिस को पूर्व कमाडैंट हॉकी खिलाडी तथा मौजूदा कांग्रेसी विधायक परगट सिंह पवार का नाम भी मौजूद है। जबकि मौजूदा स्थिति ये है कि जालंधर कैंट हल्के से विधायक परगट सिंह पवार साल 2012 में पंजाब पुलिस में नौकरी पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

बता दें कि पंजाब पुलिस में पी.पी.एस. अधिकारियों की पदौन्नति को लेकर करीब एक दशक से विवाद अदालत में चल रहा था। वरिष्ठ पी.पी.एस. अधिकारी राकेश कौशल, एस.एस.पी. हरमनबीर सिंह गिल व अन्य अधिकारियों द्वारा अदालत में पी.पी.एस. अधिकारियों के हक में लंबी लड़ाई लड़ी।

फलस्वरूप कुछ दिन पहले अदालती आदेशों पर पंजाब सरकार द्वारा पी.पी.एस. अधिकारियों की सिनियोरिटी लिस्ट वैबसाइट पर अपलोड कर दी। जिससे पी.पी.एस. अधिकारियों के आई.पी.एस. पदौन्नत होने का रास्ता साफ हो गया। आने वाले लगभग एक डेढ महीने में वरिष्ठता सूची के मुताबिक पी.पी.एस. अधिकारी पदौन्नत हो जाएंगे।

लेकिन वेबसाइट पर अपलोड की गई वरिष्ठ पी.पी.एस. अधिकारियों की सूचि के मुताबिक अधिकारी समय समय पर वरिष्ठता के मुताबिक आई.पी.एस. पदौन्नत होंगे। सूची में सीरीयल नंबर 37 पर पी.पी.एस. अधिकारी के तौर पर परगट सिंह पवार का नाम लिखा गया है।

मैं तो इस्तीफा दे चुका हूं:परगट सिंह

सिनियोरिटी लिस्ट में नाम आने संबंधी संपर्क करने पर जालंधर कैंट हल्के से विधायक परगट सिंह का कहना है कि वे तो साल 2012 में नौकरी से इस्तीफा दे चुके हैं। उनका नाम लिस्ट में कैसे है, इस बारे में वे कुछ कमैंट नहीं कर सकते।

करीब 30 PPS अधिकारी बनेंगे IPS

जानकार सूत्रों ने बताया कि इस समय आई.पी.एस. की करीब 30 वीकैंसी रिक्त हैं। आने वाले समय में जब यू.पी.एस.सी. में जाने पर लिस्ट में पहले 30 अधिकारियों को वरिष्ठता सूची के मुताबिक आई.पी.एस. पदौन्नत किया जाएगा।

इसलिए आया लिस्ट में नाम

जानकार सूत्रों का कहना है कि विभाग द्वारा सिनियोरिटी लिस्ट रिकार्ड मुताबिक अपडेट की गई है। सूत्रों का कहना है कि लिस्ट में कई अधिकारी ऐसे भी हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है।

लेकिन जब ये लिस्ट यू.पी.एस.सी. के पास सिनियोरिटी के लिए जाती है तो उसके मुताबिक अपडेट कर दी जाती है।

पढ़ें PPS अधिकारियों की सिनियोरिटी लिस्ट