Prabhat Times

जालंधर। (mehatpur firing house woman died) पंजाब के जिला जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर देहात के महितपुर के गांव उदोवाल में बदमाशों ने एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में महिला की मृत्यु होने का समाचार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक जालंधर के महितपुर में मंगलवार कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर एक परिवार के सदस्यों पर फायरिंग कर दी।

गोली लगने से एक महिला की मौत हुई है, जबकि महिला का बेटा घायल है। घायल की पहचान दीपक के रूप में हुई है। गोलियां चलाने के बाद बदमाश फरार हो गए।

गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घर के बाहर इकट्ठा हो गए और जब अंदर गए तो महिला और दीपक नामक व्यक्ति खून से लथपथ पड़े थे।

लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और दोनों को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

हमले में दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलावर कौन था और उसने हमला क्यों किया इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।

फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि एक युवक बाइक पर सवार होकर गांव उधोवाल में महिला के घर पहुंचा था।

उसने कहा कि वह बिजली के मीटर की रीडिंग लेने आया है। इस पर महिला ने उसे अंदर आने दिया।

अंदर जाते ही युवक ने पिस्तौल निकाल ली और महिला पर फायरिंग कर दी।

इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने आया उसका बेटा जख्मी हो गया है। बेटे को नकोदर में भर्ती करवाया गया है।

Click Here

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1