Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां में ‘दिशा : एन इनीशिएटिव’ के अंतर्गत सतत विकास लक्ष्य (SDG-13) क्लाइमेट एक्शन पर आधारित प्रिस्मोरा 2026 थीम के अंतर्गत एक जीवंत और आकर्षक प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया।

इस प्रदर्शनी में विभिन्न क्लबों ने भाग लिया, जिन्होंने सीखने और विकास के अलग-अलग आयामों को प्रदर्शित किया।

इनोवेशन क्लब ने रचनात्मक सोच और समस्या समाधान की भावना को प्रेरित किया, वहीं एनवायरनमेंट क्लब ने स्थिरता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का संदेश दिया।

क्रिएटिव स्ट्रोक्स क्लब ने आकर्षक कलाकृतियों और मॉडलों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त अन्य क्लबों ने स्वास्थ्य, सामुदायिक सहभागिता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी बढ़ावा दिया।

कार्यक्रम में हेल्थ एंड वेलनेस क्लब द्वारा ऊर्जावान नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। संगीत विभाग द्वारा प्रेरणादायक गीतों की प्रस्तुति दी गई तथा लाइव रोबोट प्रदर्शन ने सभी को आकर्षित किया।

भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हुए विद्यार्थियों ने पंजाब और आंध्र प्रदेश की पारंपरिक वेशभूषा धारण की, जो “एकता में विविधता” की भावना को साकार करती है।

कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल्स की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुश्री शैली बौरी द्वारा प्रिसिंपल सुश्री शालू सहगल, वाइस प्रिंसिपल श्री नवीन धवन तथा क्लब हेड सुश्री वसुंधरा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

परंपरा और नवाचार के सुंदर समन्वय का प्रतीक वह क्षण अत्यंत विशेष रहा, जब रोबोट द्वारा उन्हें पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

श्रीमती शैली बौरी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की, वहीं सुश्री शालू सहगल ने विद्यार्थियों को अपने विशिष्ट रुचियों को आगे भी खोजते रहने के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की मेहनत और रचनात्मकता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

————————————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel