Prabhat Times

जालंधर। मेयर वनीत धीर ने जालंधर नार्थ हल्का में खेला शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले कांग्रेसी नेताओ को आप में जॉइन करवाने के पश्चात आज वनीत धीर के समर्थन में और सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मण की मौजूदगी में दर्जनों कांग्रेसी, अकाली दल और भाजपा नेताओँ व वर्करों ने आप जॉइन कर ली।

वनीत धीर को समर्थन देने वाले नेताओं में सन्नी दुआ, शशि मदन, अश्वनी भगत, हतिन्द्र तलवाड़ हन्नी (पप्पी स्वीट्स), हसन सोनी, शिव कालड़ा, बलबीर बद्धन, नीरज कश्यप, सूबेदार यादव, धनवीर सिंह, बलवीर सिंह, शुभम व अन्य नेता शामिल हैं।

जालंधर नार्थ हल्के में आम आदमी पार्टी और मजबूत हुई है। भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल से जुड़े कई नेता और वर्कर आप में शामिल हुए हैं।

सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मण की मौजूदगी में मेयर वनीत धीर ने अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस को करारा राजनीतिक झटका दिया है। 

——————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel