Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। पितृशोक झेल रहे जालंधर के मेयर वनीत धीर व उनके परिवार के साथ समाज के हर वर्ग के प्रतिनिधियों द्वारा शोक व्यक्त किया जा रहा है। वनीत धीर के पिता विनोद धीर का बीते रविवार को देहांत हो गया था।
बुधवार सुबह 8.30 बजे होगा रस्म चौथा
स्वर्गीय विनोद धीर का रस्म चौथा 7 जनवरी दिन बुधवार होगा। मेयर वनीत धीर के जालंधर कुंज स्थित निवास से सुबह 8 बजे चलेंगे और 8.30 बजे रस्म चौथा हरनामदास पुरा शमशानघाट में होगा।
कैबिनेट मंत्री डाक्टर रवजोत, अशोक मित्तल समेत इन लोगों ने जताया शोक
मेयर वनीत धीर से शोक व्यक्त करने के लिए पंजाब सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर डाक्टर रवजोत, राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, कैबिनेट मिनिस्टर मोहिन्द्र भगत, पूर्व मंत्री बलकार सिंह, वरिष्ठ नेता तेजिन्द्र बिट्टू, दीपक बाली, राजविन्द्र कौर थियाड़ा, पूर्व सीपीएस अविनाश चन्द्र, मनमोहन राजू विशेष तौर पर पहुंचे।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली, जतिन्द्र मेहंदीरत्ता, पार्षद राजीव ढींगरा भी मौजूद रहे।

——————————————————-
ये भी पढ़ें
- जालंधर के 4 बड़े डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जानें पूरा मामला
- मान सरकार का शिक्षा विज़न का कमाल:25 स्कूलों में AI-आधारित करियर गाइडेंस पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
- फिर बढ़े गोल्ड के रेट, चांदी की कीमतों में उछाल, जानें लेटेस्ट रेट
- पंजाब सरकार का ऐलान! इस दिन से सभी स्कूलों में होगी सर्दियों की छुट्टियां
- कनाडा ने शुरू किया नया प्रोग्राम, अब इन भारतीयों को मिलेगी तुरंत PR













