Prabhat Times

जालंधर। अगर आप भी माता वैष्णों देवी जाने का प्लान बना रहे हैं और हेलिकॉप्टर टिकट बुकिंग करवाना चाहते हैं तो सावधान! क्योंकि कुछ ऐसे फ्राड लोग कटड़ा में घूम रहे हैं, जो हेलिकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर मां भक्तो से ठगी कर रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है। माता वैष्णो देवी दर्शनों के लिए गए जालंधर के कारोबारी के साथ हेलिकाप्टर सीट बुकिंग के नाम पर हज़ारों का फ्राड हो गया।

रवि कुमार

कटड़ा के व्यक्ति ने हेलिकॉप्टर में सीट बुकिंग के नाम पर 22 हज़ार की ऑनलाइन पेमेंट ली और फर्जी टिकट थमा दी।

कटड़ा हैलीपैड पर फर्जी टिकट का खुलासा होने के पश्चात कटड़ा पुलिस ने फ्राड व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जालंधर के कारोबारी रिंकू चड्डा ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होनें अपने दोस्तों के साथ माता वैष्णो देवी यात्रा का प्लान बनाया और कटड़ा के रवि कुमार नाम के व्यक्तिल से हेलिकॉप्टर टिकट बुकिंग के लिए संपर्क किया। रवि कुमार ने उन्हें बताया कि वे श्राईन बोर्ड में ही कार्यरत है।

टिकट करवाने के लिए उन्होनें 22 हज़ार रूपए की ऑनलाइन पेमेंट कर दी। इसके एवज में उक्त व्यक्ति ने उन्हें टिकट बुकिंग कन्फर्म करके व्हाटसएप्प पर भेज दी।

राकेश के मुताबिक जब वे निर्धारित समय पर कटड़ा हैलीपैड पर पहुंचे तो वहां पता चला कि टिकट फर्जी है। उन्होनें तुरंत रवि कुमार के 9622090093 पर कॉल किया। पहले तो रवि ने फोन नहीं उठाया और फिर इसके पश्चात फोन बंद हो गया।

राकेश कुमार ने बताया कि उन्होने तुरंत कटड़ा पुलिस से संपर्क किया और उनके साथ हुए फ्राड संबंधी शिकायत दी और सबूत भी दिखाए। कटड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रवि कुमार के खिलाफ फ्राड का केस दर्ज लिया।

उधर, कटड़ा पुलिस ने मां भक्तों से अपील की है कि ऑनलाइन बुकिंग के लिए श्राईन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट से ही बुकिंग करें। ताकि धोखाधड़ी से बच सकें।

 

 

———————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel