Prabhat Times

लुधियाना। (Many people died due to gas leak in Ludhiana) पंजाब के लुधियाना में रविवार को एक फैक्ट्री में गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा ग्यारसपुरा की फैक्ट्री में सुबह 7:15 बजे हुआ।

गैस रिसाव के चलते 7 लोग लोग बेहोश हो गए। गंभीर रूप से बीमार लोगों में 3 बच्चे भी शामिल बताए गए हैं।

फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। गैस रिसाव की वजह अभी सामने नहीं आई है।

ये घटना ग्यासपुरा ईलाके की है। एक दूध फैक्ट्री में गैस रिसाव होने की वजह से अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि गोयल मिल्क प्लांट नाम से इस फैक्ट्री में बड़ी कंपनियों के डेयरी प्रोडक्ट आते हैं और इन्हें आगे सप्लाई किया जाता है।

इन्हें ठंडा करने के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस लीक हुई है। आसपास के घरों के लोग घरों में ही बेहोश हो गए हैं जिनको पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंचा रही है।

लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत

सूत्रों के अनुसार गैस रिसाव के 300 मीटर के एरिया में जो भी व्यक्ति जा रहा है, उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

इस गैस रिसाव के चलते लोग वापस आ जा रहे हैं और उस इलाके में नहीं जा रहे हैं। पुलिस और सिविल प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और वहां पर राहत कार्य किए जा रहे हैं।

समाजसेवी संस्थाओं के एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची हैं और बेहोश हुए लोगों को वहां से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

 

Click Here

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1