Prabhat Times
जालंधर। सीएम भगवंत मान द्वारा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड, पंजाब के चेयरमैन, वाईस चेयरमैन व सदस्यों की नियुक्तियां की हैं।
पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा जालंधर के श्री कंठ जज के बेटे मनीश उर्फ मनु शर्मा को ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का जालंधर का डिस्ट्रिकट चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के वरिष्ठ पदाधिकारियो द्वारा मनु शर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस मौके पर मनु शर्मा ने पंजाब के सीएम भगवंत मान तथा आम आदमी पार्टी की समूह लीडरशिप का धन्यवाद किया।
मनु शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वे पूरी तनदेही व निष्ठा से निभाएंगे। मनु शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज को मुद्दों को सरकार तक पहुंचा कर उनका समाधान करवाएंगे।
—————————————————————————-


————————————–








